Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
जमशेदपुर : पिछले वर्ष की भांति सामाजिक संस्था एकलव्य के द्वारा इस वर्ष भी दलमा स्थित भोले बाबा शिवलिंग का श्रृंगार सावन के पवित्र माह के सभी सोमवार के पूर्व संध्या में किया जा रहा है, यह श्रृंगार आगामी 4 अगस्त और 11 अगस्त के रविवार के दिन भी किया जाएगा, बाबा के श्रृंगार के लिए कोलकात्ता से विभिन्न प्रकार के फूल और माला मंगाए जाते है, जो कि मुख्य आकर्षण का केंद्र होता है, साथ ही साथ 12 अगस्त चौथे सोमवार को दलमा पहाड स्थित शिव मंदिर प्रांगण मे मंदिर दर्शन करने आये शिवभक्तों के लिए महाभोग का प्रसाद…
जमशेदपुर : सैयद आयाज़ हैदर उर्फ गुड्डू हैदर ने निजी व्यस्तता के कारण राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव पद से इस्तीफा दे दिया है। श्री हैदर ने राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मो जमीरउद्दीन अंसारी को व्हाट्सएप के द्वारा अपना इस्तीफा पत्र भेज दिया है।श्री हैदर ने पत्र में कहा कि वह निजी व्यवसतओं के कारण पार्टी के पद से इस्तीफा दे रहे हैं। साथ ही साथ पार्टी के सारे क्रिया कलापों से अपने आपको अलग कर रहे हैं। श्री हैदर ने प्रेस को बताया कि उनका सामाजिक कार्य एवं समाज सेवा जारी रहेगा।समाज का काम बिना राजनीतिक…
जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन कार्यालय में अध्यक्ष गुरमीत सिंह और महामंत्री आर के सिंह समेत सभी कमिटी मेंबर और आफिस बेयरर के द्वारा भारत की औद्योगिक क्रांति में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले जे आर डी टाटा की 120 वीं जयंती के उपलक्ष्य पर उनके फ़ोटो पर पुष्प अर्पित किया।
वरीय पुलिस अधीक्षक, रूरल सह सिटी एसपी, सिविल सर्जन समेत प्रशासन व पुलिस के पदाधिकारी रहे मौजूद.. नशीली दवाओं के खिलाफ पुलिस प्रशासन और स्वास्थ्य, औषधि विभाग को संयुक्त कार्रवाई का दिया गया निर्देश जमशेदपुर : समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में नार्कोटिक्स समन्वय समिति (NCORD) की बैठक आहूत की गई । वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल, रूरल सह सिटी एसपी ऋषभ गर्ग, सिविल सर्जन डॉ जुझार माझी समेत अन्य संबंधित विभागीय पदाधिकारी मौजूद रहे । बैठक में जिला में एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज मामलों, नशीले पदार्थों के उत्पादन, प्रसंस्करण, तस्करी…
हिट एंड रन, सड़क दुर्घटना, पार्किंग एवं सुगम यातायात व्यवस्था, सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान, ब्लैक स्पॉट आदि की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश जमशेदपुर : जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में यातायात एवं सड़क सुरक्षा की बैठक आयोजित की गई । अपर उपायुक्त योगेन्द्र प्रसाद की अध्यक्षता में आहूत बैठक में हिट एंड रन में मुआवजा भुगतान, ब्लैक स्पॉट, सड़क दुर्घटनाएं, बिना हेलमेट दो पहिया वाहन चलाने, ओवर लोडिंग, ओवर स्पीड, बिना सीट बेल्ट के चालकों पर कार्रवाई की समीक्षा की गई। साथ ही सड़क हादसों को नियंत्रित करने तथा सड़क सुरक्षा के प्रावधानों…
जमशेदपुर : बहरागोड़ा के पूर्व विधायक कुणाल षाडंगी की पहल पर चाकुलिया प्रखंड के चालुनिया पंचायत के ग्राम जय नगर मे मुखिया पुनम मार्डी एवं मुखिया पति कन्हाई मार्डी के नेतृत्व मे सागवान के 200 पेड लगवाए गए। जमशेदपुर के ग्रीन मैन हनुमान दास त्रिपाठी एवं उनकी टीम ने यह पौधा निशुल्क उपलब्ध करवाया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित कुणाल षाड़ंगी ने उपस्थित ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा, “हम सभी का यह कर्तव्य है कि हम अपनी धरती को हरा-भरा रखें। वृक्षारोपण केवल एक गतिविधि नहीं, बल्कि हमारे भविष्य की…
रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को झारखंड हाईकोर्ट से मिली बेल को रद्द करने की मांग वाली ED की याचिका पर सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान शीर्ष अदालत ने झारखंड हाईकोर्ट द्वारा हेमंत सोरेन को दी गई जमानत के आदेश में हस्तक्षेप करने से इंकार कर दिया है. सुप्रीम कोर्ट के इस आदेश से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बड़ी राहत मिली है. अदालत ने ED की याचिका को निष्पादित कर दिया है. सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस के वी विश्वनाथन की खंडपीठ में ED की याचिका पर सुनवाई हुई. दरअसल सुप्रीम…
जमशेदपुर : सामाजिक संस्था उर्विता के तत्वावधान में “जैविक कृषि : एक परिचर्चा, समस्या और निदान” कार्यक्रम का आयोजन शर्मा फॉर्म, चंद्र रेखा गांव गालूडीह में किया गया जिसमें 40 प्रगतिशील जैविक कृषक और विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया। चर्चा की शुरुआत करते हुए उर्विता की सचिव डॉ. नीना शर्मा ने कहा कि जैविक कृषि आज के समय की मांग है। यदि हम रासायनिक खाद और कीटनाशकों का धड़ल्ले से प्रयोग को नहीं रोकेंगे तो वह समय दूर नहीं जब घर-घर से गंभीर बीमारियों से पीड़ित व्यक्ति मिलेंगे। हमें अपने बच्चों के भविष्य के लिए जैविक कृषि अपनाना ही होगा। कार्यक्रम…
रांची : बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर एक यात्री के पास से कारतूस बरामद किया गया. कारतूस बरामद होने के बाद श्यामलाल नाम के व्यक्ति को एयरपोर्ट थाना की पुलिस के द्वारा रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया. एयरपोर्ट में सीआईएसएफ के जवानों ने सुरक्षा चेकिंग के दौरान श्यामलाल चौधरी नाम के यात्री के पास से पिस्टल का कारतूस बरामद किया. यात्री को सीआईएसएफ ने हिरासत में ले लिया और एयरपोर्ट थाने को सौंप दिया. श्यामलाल चौधरी राजस्थान के अजमेर का रहने वाला है. पुलिस के अनुसार आरोपी श्यामलाल रविवार शाम 4.25 बजे अहमदाबाद का विमान पकड़ने के लिए रांची एयरपोर्ट…
जमशेदपुर : खासमहल भवन में वीर शहीद पोटो हो मंच के तत्वधान में कोल्हान स्तरीय एक दिवसीय हो समाज सम्मलेन आयोजित कि गई जिसमे कोल्हान के मानकी- मुंडा, दिउरी, हो समाज महासभा के केंद्रीय एवं जिला के पदाधिकारी शामिल थे जिसका अध्यक्षता पीड़ मानकी सम्पूर्ण सावैयां ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ शहीद पोटो हो के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया, आदिवासी हो समाज युवा महासभा के नव निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष इपिल समाड , उपाध्यक्ष सुरा बिरुली, महासचिव गब्बर सिंह हेम्ब्रम, कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र पुरती को अंगवस्त्र दे कर समाज कि ओर से अभिनदंन किया गया. हो समाज सम्मेलन में वक्ताओं…