Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
जमशेदपुर : जब तक भारतीय जनता पार्टी का एक भी कार्यकर्ता जीवित रहेगा तब तक मां भारती के सम्मान में और मां भारती के आंचल के ऊपर कुत्सित निगाह देखने वाली हर उस ताकत को मटिया मेट करेंगे जो भारत के टुकड़े करने का प्रयास करेगा. कांग्रेस की कुत्सित मानसिकता समय-समय पर अपनी राष्ट्र विरोधी विचारधारा का प्रदर्शन कर ही देती है। जिस खालिस्तान के बीज को इंदिरा गांधी ने भिंडरावाला को पोषित कर पूरे भारत में खालिस्तान आंदोलन की आग लगाई ,वह आज राहुल गांधी उसकी फसल काटना चाह रहे हैं। क्या कांग्रेस पुनः पंजाब की धरती को रक्त…
Hemant Cabinet Decision हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में बुधवार को कैबिनेट की बैठक हुई जिसमें 30 प्रस्तावों पर मुहर लगी। इस दौरान स्टीफन मरांडी को राज्य बीस सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया। बैठक में यह भी तय किया गया कि सरकारी चिकित्सा महाविद्यालयों में संविदा आधारित शिक्षक नियुक्त होंगे। यह नियुक्ति दो वर्ष के लिए होंगे। रांची। राज्य कैबिनेट ने बुधवार को मंत्रियों से लेकर तमाम सरकारी कर्मचारियों तक को सौगात देने का निर्णय लिया है। मंत्रियों को 60 हजार रुपये तक मोबाइल हैंडसेट दिए जाएंगे और इन्हें रिचार्ज करने के लिए हर माह तीन हजार…
रोजाना बिक रहे 10 हजार से ज्यादा सिम गाजियाबाद : बीएसएनएल (भारत संचार निगम लिमिटेड) की नई स्टेटिजी के बाद कम्पनी के प्रति उपभोक्ताओं का रुझान तेजी से बढ़ा है। यही कारण है कि बीएसएनएल की नई सिम खरीदने व पोर्ट कराने वालों की संख्या हुई 20गुना ज्यादा बढ़ गई है और रोजाना बिक रहे 10 हजार से ज्यादा सिम बिक रहे है। बीएसएनएल बिजनेस एरिया गाजियाबाद के महाप्रबंधक सुभाष चंद्र का कहना है कि धीरे-धीरे बीएसएनएल अपनी पुरानी फॉर्म में होते हुए एक बार फिर देश की नम्बर एक कम्पनी बनने की ओर अग्रसर है। बीएसएनएल बिजनेस एरिया गाजियाबाद…
रांची : तीन दिवसीय जूनियर, सब जूनियर झारखंड तैराकी चैंपियनशिप 26 से 28 जुलाई तक वीर बुद्धू भगत एक्वेटिक परिसर, मेगा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स, होटवार (रांची) में होगा। ये प्रतियोगिता बालक-बालिकाओं के चार ग्रुप में करायी जायेगी। झारखंड तैराकी संघ के सचिव उपेंद्र कुमार तिवारी के मुताबिक, सभी खिलाड़ियों और तकनीकी अधिकारियों के रहने की व्यवस्था होटवार परिसर में की गयी है। इस प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए गुरुवार को खेल परिसर में तकनीकी अधिकारियों की बैठक होगी। सभी जिलों के खिलाड़ियों, प्रबंधकों को 26 जुलाई को 10 बजे तक खेल परिसर में अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी। विशेष…
नई दिल्ली : भारत आखिरकार गुरुवार को अपनी पेरिस ओलंपिक यात्रा की शुरुआत करेगा, जिसमें दीपिका कुमारी और तरुणदीप राय के नेतृत्व वाली तीरंदाजी टीम लेस इनवैलिड्स में रैंकिंग राउंड में पदक के लिए अपना पहला शॉट लगाएगी। लंदन ओलंपिक 2012 के बाद पहली बार, भारत छह तीरंदाजों की अपनी पूरी टीम उतारेगा, जो पुरुष टीम/व्यक्तिगत, महिला टीम/व्यक्तिगत और मिश्रित टीम श्रेणियों में सभी पांच पदक स्पर्धाओं में चुनौती पेश करेगा। इस ओलंपिक के दौरान भारतीय तीरंदाजी कितनी आगे तक जा सकती है, इसके लिए यह दौर महत्वपूर्ण होगा, क्योंकि छह तीरंदाजों में से प्रत्येक के लिए 72 तीरों से…
रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ आपत्तिजनक बयान देना भाजपा विधायक भानुप्रताप शाही को महंगा पड़ सकता है। भानुप्रताप के बयान को झामुमो आदिवासी अस्मिता का मुद्दा बनाने में जुट गई है। झामुमो कार्यकर्ता ने भानुप्रताप के खिलाफ एससी/एसटी व आइटी एक्ट सहित कई संगीन धाराओं में मामला दर्ज कराया है। भानुप्रताप के खिलाफ यह एफआईआर झामुमो कार्यकर्ता राजेंद्र उरांव ने गढ़वा के रमना थाने में दर्ज कराया।
तीनों की हालत गंभीर, रिम्स में चल रहा इलाज गिरिडीह : रिश्तों के खून में जब बेईमानी का रंग दौड़ने लगे तो अपने ही लोग हैवान बन जाते हैं। ऐसा ही एक मामला घोडथम्बा ओपी क्षेत्र के अरखांगो से सामने आया है। जहां जमीन विवाद के पुरानी रंजिश में बड़े भाई ने अपने ही दो सहोदर भाई व मंझले भाई की पत्नी को धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। गंभीर रूप से घायल अनिल मोदी व उसके छोटे भाई अजय मोदी की हालत काफी चिंताजनक बनी हुई है। दोनों भाई रांची के रिम्स अस्पताल में…
रांची : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने रांची रेलवे स्टेशन से हटिया का फर्जी RPF स्टाफ बनकर बुकिंग काउंटर से चोरी करने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने रांची रेलवे स्टेशन से हटिया का फर्जी RPF स्टाफ बनकर बुकिंग काउंटर से चोरी करने के एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। उसे रांची स्टेशन के मुख्य द्वार के पास से पकड़ा गया और उसके कब्जे से से चोरी किये गए 29 हजार रुपये बरामद हुए।
रांची: सहायक पुलिसकर्मियों पर हुए लाठीचार्ज में घायल JBKSS नेता देवेंद्र नाथ महतो को रांची RIMS से बेहतर इलाज के लिए कल बुधवार को दिल्ली रेफर किया गया है। बताते चलें स्थायीकरण, मानदेय बढ़ोतरी एवं अन्य मांगों के आंदोलन को समर्थन देने पहुंचे छात्र नेता देवेंद्रनाथ महतो पर पुलिस प्रशासन ने क्रूरता पूर्वक लाठीचार्ज किया गया था। इस लाठी चार्ज में देवेंद्र नाथ महतो गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिसके बाद पिछले 6 दिनों से उनका इलाज रिम्स में चल रहा था। लालपुर थाना केस कांड संख्या-185/24 से देवेंद्रनाथ महतो सहित कुल अज्ञात 1500 पर गैर जमानती धाराएं…
रांची : हरमू फ्लाईओवर निर्माण के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है. 315 करोड़ की लागत से इसका निर्माण कराया जायेगा. वहीं, जमीन अधिग्रहण व यूटिलिटी शिफ्टिंग की लागत अलग से रखी गयी है।