Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
जादूगोड़ा : यूसिल जादूगोड़ा आवासीय कॉलोनी स्थित परमाणु ऊर्जा केंद्रीय विद्यालय टू के समीप घुसे छह फीट के कोबरा सर्प और झरिया यूसिल मैगजीन हॉउस में घुसे पांच फीट के कोबरा को सर्प मित्र गौरव साह ने रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा. कोबरा निकलने से लोगों की हाथ पैर फूल गए थे. उनके पकड़े जाने के बाद लोगों की जान में जान आई। कुछ दिनों पहले हुए बारिश के बाद तेज गर्मी और उमस के कारण खतरनाक जीव जंतु जहरीले सांप बिल से बाहर निकलने लगे हैं. सोमवार की दोपहर मे स्कूल के समीप नाले मे अभिभावक द्वारा इंडियन कोबरा…
जमशेदपुर : परमहंस लक्ष्मीनाथ गोस्वामी मंदिर परिसर बिष्टुपुर में पतंजलि योग परिवार पूर्वी सिंहभूम द्वारा योग शिक्षक सह उत्कृष्ट कार्यकर्ता सम्मान सम्मेलन आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में रांची मुख्यालय से पतंजलि किसान सेवा समिति झारखंड के राज्य प्रभारी करम कोइरी सम्मिलित हुए। समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पतंजलि के योग शिक्षक जिस तरह से नि:शुल्क और नि:स्वार्थ भावना से लोगों के बीच योग का शिक्षण प्रशिक्षण का कार्य करते हैं वह अनमोल है। इसके बदले में हम सभी को जो संतुष्टि और सुख प्राप्त होता है उसकी आर्थिक मूल्यांकन नहीं की जा सकती।…
झारखंड/ गालूडीह: सामाजिक संस्था उर्विता ने गालूडीह स्थित शर्मा जैविक कृषि केंद्र में वन महोत्सव का आयोजन किया जिसके तहत 60 फलदार और छायादार पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर संस्था की सचिव डॉ. नीना शर्मा ने बताया कि शर्मा जैविक कृषि केंद्र में विगत तीन वर्षों से जैविक खाद का प्रयोग करते हुए धान और सब्जियों की खेती की जाती है। यहां कई प्रकार के औषधीय और फलदार पौधे भी लगाए गए हैं। समय-समय पर इस केंद्र में नजदीकी गांव के किसानों को जैविक खेती का प्रशिक्षण भी दिया जाता है। वन महोत्सव के अवसर पर आसपास…
जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन कार्यालय में गत माह सेवानिवृत्त हुए सभी कर्मचारियों को सम्मानित किया गया एवं विदाई दी गई। सभी सेवानिवृत्तगणो को टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन ने शाल ओढाकर और स्मृतिचिन्ह दे कर सम्मानित किया। इस सम्मान समारोह में 11 सेवानिवृत्त कर्मचारी गण अपने परिवार के साथ शामिल हुए। जिनके नाम निम्नलिखित है:- रमेश कुमार वीइकल फ़ैक्टरी, अविजीत कुमार डे टी॰एम॰एल॰ ड्राइव लाइन ,मनसिजा कुमार साहू फ़्रेम फ़ैक्टरी, प्रभात कुमार सिंह टी॰एम॰एल॰ ड्राइव लाइन, सुनील कुमार सिन्हा फ़्रेम फ़ैक्टरी, किशोर कुमार सिंह फ़्रेम फ़ैक्टरी , फ़िरोज़ आलम फ़्रेम फ़ैक्टरी , विकाश सरकार कैब & काउल फ़ैक्टरी, रतन…
जमशेदपुर : शुभम सिन्हा ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि मंगलवार 25 जून को सीतारामडेरा निवासी सूरज कुजूर की बहन किरण धनवा टीएमएच में एडमिट हुई थी जिसका डिसचार्ज 1 जून को TMH द्धारा दिया गया कुल बिल 1,10000 की थी जिसमें मरीज़ के द्वारा 40500 दिया गया. आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण सांसद के पास अर्जी लेके गए 2 तारीक को, पुनः 4 तारीक को संसद कार्यालय भी गए और फिर एक एक दिन बितता गया और आज 8 दिन हो गए। इस विषय को शुभम सिन्हा ने पूर्वी की जनता का आवाज़ बुलंद…
जमशेदपुर : सनातन उत्सव समिति के सदस्यों द्वारा सोमवार को जुगसलाई थाना परिसर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आवाहित वृक्षारोपण अभियान (एक पेड़ मां के नाम) के तहत पौधारोपण किया गया. वृक्षों के संरक्षण हेतु सभी सदस्यों द्वारा संकल्प लिया गया समिति द्वारा आगामी दिनों में जुगसलाई क्षेत्र के अनेकों स्थल में पौधारोपण कार्यक्रम चलाई जायेगी. उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से डीएसपी लॉ एंड आर्डर तौकीर आलम, जुगसलाई थाना प्रभारी नित्यानंद प्रसाद एवं समिति के आशीष मिश्रा, सूरज ओझा, लकी कुमार, अभिषेक मोहंती, कारण, शिवम, अरिन श्रीवास्तव, पीयूष, निहाल, साई एवं अन्य सदस्य गण उपस्थित रहे।
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज पूर्वाह्न अब से कुछ समय पहले रूस की राजधानी मास्को के लिए रवाना हो गए। भारतीय विदेश मंत्रालय ने प्रधानमंत्री के विशेष विमान में सवार होने का फोटो एक्स हैंडल पर जारी किया है। विशेष विमान शाम 5:20 बजे मास्को के वनुकोवो-II एयरपोर्ट पर लैंड करेगा। प्रधानमंत्री रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आमंत्रण पर 22वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने जा रहे हैं। वह आज और कल मास्को में रहेंगे। दोनों नेता भारत-रूस के बीच बहुआयामी संबंधों की संपूर्ण शृंखला की समीक्षा और पारस्परिक हितों के समकालीन क्षेत्रीय और वैश्विक…
चतरा : थाना क्षेत्र के अंतर्गत गया सड़क स्थिर संघरी घाटी में एक ट्रक खाई में गिर जाने से ट्रक में सवार एक व्यक्ति को मौके पर दर्दनाक मौत हो गया। घटना में ट्रक चालक व खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया। और किसी तरह ट्रक से राहगीरों और ग्रामीण के सहयोग से बाहर निकल कर जान बचाई। वही ट्रक चालक को राहगीरों के मदद से चतरा सदर अस्पताल इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां ट्रक ड्राइवर कोई इलाज जारी है। घटना के सूचना पाकर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर क्रेन की मदद से खाई में गिरी…
मुंबई : देश में हो रही मानसूनी बारिश कुछ राज्यों में आफत बनती जा रही है। महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण हालत खराब हो गए हैं। इसका असर जनजीवन पर पड़ रहा है। साथ ही लोकल ट्रेन सेवाएं भी प्रभावित हुई। मुंबई उपनगरीय और हार्बर लाइन पर भारी बारिश के कारण जलभराव हो गया। इससे स्टेशन छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, कुर्ला-विक्रोली और भांडुप से गुजरने वाली कई ट्रेन प्रभावित हुई। साथ ही मुंबई में पटरियां जलमग्न हो गई।
RANCHI : हेमंत सोरेन ने फ्लोर टेस्ट पास कर लिया है. उनके विश्वास मत के पक्ष में 45 वोट पड़े जबकि विपक्ष में 0 वोट. स्पीकर रवींद्र नाथ महतो ने की घोषणा।