Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: CHANAKYA SHAH
जमशेदपुर : जन्माष्टमी के पावन अवसर पर तीन दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में आज एकल दही हांडी मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। महिला एवं पुरुष दोनों वर्गों के लिए यह प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। लगभग 78 पुरुष प्रतिभागी एवं 23 महिला प्रतिभागियों ने मटकी फोड़ में भाग लिया।आयोजन समिति के दिनेश कुमार, भूपिंदर सिंह, मिथलेश सिंह यादव, राकेश सिंह एवं अमरजीत सिंह राजा की देख रेख में प्रतियोगिता सम्पन्न हुई। आयोजन समिति द्वारा प्रतिभागियों के आंखों पर पट्टी बांध कर मटकी फोड़ने केलिए दो मिनट का समय निर्धारित किया गया था व लठ से तीन बार…
जमशेदपुर : श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति टुईलाडुंगरी का भूमि पूजन किया गया। भव्य पंडाल निर्माणकार्य हेतु पश्चिम बंगाल के कारीगर दिखाएंगे अपनी कला। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्थानीय एवं आसपास के क्षेत्र से आये लोगो को मेला और झूला का आनंद लेने का अवसर मिलेगा। मौके पर समिति के संरक्षक राजू गिरी, अध्यक्ष मिथिलेश सिंह यादव, सचिव दिनेश कुमार, रोहित गोयल, सिनु राव, राजकुमार सिंह, प्रशांत गिरी, विवेक, राजा, राजा सिंह, राजेश पण्डे, पीताम्बर साहू, सुरेंद्र कुमार आदि मौजूद थे।
जमशेदपुर : उलीडीह थाना क्षेत्र के बैंक ऑफ इंडिया में गुरुवार को हुई डकैतीकांड में प्रयुक्त दो बाइक को पुलिस ने एनएच 33 के पास लावारिश हालत में बरामद किया है. दोनों बाइक को पुलिस ने गुरुवार की रात ही बरामद किया है. पुलिस को सूचना मिली थी कि दो बाइक दोपहर के पहले से ही सड़क किनारे खड़ी है. एक पर हेलमेट भी टंगा हुआ था. इसके बाद पुलिस ने बाइक को बरामद कर लिया है।
एक रिपोर्ट अफरोज मल्लिक की जमशेदपुर : कपाली ओल्ड टीओपी चौक के करीब रहने वाले 22 वर्षीय संजर मकसूद उर्फ सोनू ने बीते रात अपने घर में लगे पंखा पर दुपट्टा के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार संजर का घर बन रहा है जिसके कारण घर का पूरा सामान बगल में रेंट वाले घर में रखा गया था, रेंट वाले घर का चाबी लेकर कल रात संजर अपने घर से सोने के बहाने निकला था। सुबह जब छोटे भाइ उसे उठाना गया तो देखा कि दरवाजा अंदर से बंद है बहुत चिल्लाने के बाद…
बिहार : दरभंगा में वीडियो जारी कर लड़की ने कहा कि वो अपनी मर्जी से घर से भाग आई है। लड़के ने उसे नहीं, बल्कि उसने लड़के को भगाया और दोनों ने अपनी मर्जी से शादी की है। वीडियो में लड़की ने अपने अपहरण के केस को भी झूठा बताया। साथ ही परिवार वालों पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई है। जिले के बहेड़ी प्रखंड के हड़च्चा गांव के एक प्रेमी – प्रेमिका का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर रहा है। वीडियो में प्रेमिका रुपांजली कुमारी ने…
अधरं मधुरं वदनं मधुरंनयनं मधुरं हसितं मधुरंहृदयं मधुरं गमनं मधुरंमधुराधिपते रखिलं मधुरं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएँ
नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की। हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की।।सभी देश व प्रदेशवासियों को #श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
जमशेदपुर : श्री श्री गजानन समिति द्वारा टेल्को 26 नंबर रोड दुर्गा पूजा व गणेश पूजा मैदान में गणेश पूजा पंडाल को लेकर भूमि पूजन किया गया। इस दोरान पुरोहित दिवाकर पांडेय ने मंत्रोचारन से भूमि पूजन कर पंडाल निर्माण का कार्य आरंभ कराया। इस मौके पर पूजा समिति के चेयरमेन पप्पू सिंह, चीफ़ चेयरमेन पप्पू सिंह, संरक्षक अप्पू तिवारी व जुगनू वर्मा, अध्यक्ष जितु सिंह, उपाध्यक्ष संतोष संडिल, सचिव देव भंडारी व युवराज, कोषाध्यक्ष सुनील कुमार मौजूद थे। समिति के संस्थापक रवि सिंह व अमित प्रशाद ने बताया की ये पूजा लगातार 6 साल से होते आ रहा ह…