Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: CHANAKYA SHAH
जमशेदपुर : मानगो पारडीह की जीवन रेखा कुमरूम बस्ती स्थित तालाब थी। पहाड़ के तराई में बसी हुई बस्ती के लोगों के लिए यह तालाब पानी का एक मात्र स्रोत था। पारडीह सहित आप पड़ोस की आबादी का जीवन इस तालाब पर ही निर्भर था। एनएच-33 के निर्माण के समय तालाब का 30% हिस्सा एनएच 33 में चला गया। निर्माण के समय गार्डवाल नहीं बना कर सीधे फ्लाई ऐश और मिट्टी की भराई कर दी गई जिसके कारण शेष 70% हिस्सा में फ्लाई एस और मट्टी भर गया। जिसके कारण तालाब मृत हो गया। कई लोगों का तालाब में मछली…
West Bengal : पश्चिम बंगाल से आए 70 हाथियों के झुंड का झारखंड में उत्पात जारी है। फसल के साथ ही जान-माल को भी नुकसान पहुंचा रहा है। इस क्रम में एक हाथी ने झारग्राम में यात्रियों से भरी बस को अपने सूंड से पलट दिया। हाथी के इस उत्पात से मौके पर हड़कंप मच गया। पर गनीमत रही कि यात्रियों को विशेष चोटे नहीं आई और सभी यात्री सुरक्षित तरीके से बस से बाहर निकलने में कामयाब रहे।बस पलटने की वजह से टाटा-खड़गपुर हाईवे काफी देर तक जाम रहा।बताते चलें कि पश्चिम बंगाल से 70 हाथियों का झुंड…
जमशेदपुर : अग्रवाल समाज फाउंडेशन एव अग्रसेन महिला क्लब के आगामी कार्यक्रम Fashion Fiesta 2.0 का सोमवार संध्या 4:00 बजे राजस्थान भवन बिस्टुपुर के प्रांगण में पोस्टर विमोचन किया गया एवं पत्रकार सम्मेलन आयोजित किया गया। यह तीन दिवसीय प्रदर्शनी 26, 27, 28 जून 2022 को तुलसी भवन बिस्टुपुर मे सुबह 10:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक होगी। इस कार्यक्रम के बारे में जानकारी श्री अग्रसेन महिला क्लब की अध्यक्षा सुनीता अग्रवाल जी ने देते हुए बताया कि यह प्रदर्शनी राखी के उपलक्ष में लगाई जा रही है। क्लब सचिव रेशु बरवालिया जी ने बताया यह प्रदर्शनी महिलाओं को…
Bahragora : प्रखंड के मानुषमुड़िया गांव की सावित्री बारीक कि आंखों की रोशनी सालों पहले चली गई, जिसके बाद वे देख पाने में असमर्थ हैं। उनके परिवार ने समाजसेवी अर्जुन पूर्ती से संपर्क किया और समस्या बताई। अर्जुन पूर्ती ने नाम्या स्माइल फाउंडेशन के संस्थापक कुणाल षाड़ंगी को इस बात की सूचना दी, जिसके बाद उन्होंने वल्लभ यूथ ऑर्गेनाइजेशन की तरफ से स्मार्ट स्टिक का इंतजाम करवाकर सावित्री को स्मार्ट स्टिक मुहैया कराया। स्मार्ट स्टिक मिलने से अब वे आस-पास घूम सकेंगी। इस दौरान उनके चेहरे पर खुशी साफ दिख रही थी। सावित्री बारीक ने नाम्या स्माइल फाउंडेशन और वल्लभ…
ADITYAPUR TRIPLE MURDER CASE : JAMSHEDPUR : सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र के सतबहनी में बीते दिनों राजू गोराई, सुबीर चटर्जी और आशीष की हत्या का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी शेरू को गिरफ्तार कर लिया है। शेरू की निशानदेही में पुलिस ने घटना में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया है। वहीं पुलिस ने बीते दिनों सरायकेला कोर्ट में सरेंडर करने वाले दिनेश महतो को भी रिमांड मे लेकर पूछताछ की जिसकी निशानदेही में पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बोलेरो को बरामद किया। जानकारी देते हुए एसपी आनंद प्रकाश ने…
Jamshedpur : वर्ष 2002 में ओम प्रकाश काबरा अपहरण कांड में पेशी के दौरान कोर्ट हाजत में पुलिस को चकमा देकर फरार होने के मामले में कोर्ट ने सोमवार को अखिलेश सिंह और विक्रम शर्मा को बरी कर दिया है। यह फैसला जमशेदपुर व्यवहार न्यायालय के प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी की ओर से सुनाया गया है। अभियोजन पक्ष की ओर से अपर लोक अभियोजक राजीव कुमार थे जबकि बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता विद्या सिंह मौजूद थे। यह जानकारी विद्या सिंह ने दी। अपहरण कांड में कोर्ट में किया था सरेंडर… ओम प्रकाश काबरा अपहरण कांड में अखिलेश सिंह…
जमशेदपुर : मानगो खड़िया बस्ती के रहने वाले शंभू शर्मा 11 जून को रात्रि 9:00 बजे टाटा कटिहार एक्सप्रेस से जसीडीह के लिए रवाना हुए थे। वें जसीडीह नहीं पहुंचे लेकिन उनके मोबाइल से उनके बेटे के मोबाइल में बार-बार अपराधियों के द्वारा फोन कर पैसे की मांग की जा रही है। पीड़ित परिवार उलीडीह थाने में जाकर शिकायत दर्ज किया लेकिन थाने वाले ने मुकदमा दर्ज नहीं कर मोबाइल का लोकेशन निकाला मोबाइल का लोकेशन जामताड़ा में बताया गया। पीड़ित परिवार के साथ भाजपा नेता विकास सिंह एसएसपी कार्यालय जाकर मामले की लिखित शिकायत कर शंभू शर्मा की बरामदगी…
Urwasi : ग्लैमर्स और बोल्डनेस की वजह से अक्सर सुर्खियां बंटोरने वाली उर्वशी रौतेला बी-टाउन का एक जाना माना चेहरा हैं। अतरंगी ड्रेस और बोल्ड गाउन्स की वजह से उर्वशी रौतेला कई बार ऊप्स मूमेंट का शिकार हो चुकी हैं और सोशल मीडिया पर यूजर्स उन्हें ट्रोल कर चुके हैं। इस बार भी उर्वशी के साथ कुछ ऐसा ही हुआ है। अपने एयरपोर्ट लुक में उर्वशी ने ऐसी ड्रेस पहनी कि उनके फैन्स की आंखें खुली की खुली रह गईं। उर्वशी ने अपने एयरपोर्ट लुक में शॉर्ट टॉप और स्कर्ट कैरी किया था। शॉर्ट टॉप और स्कर्ट कैरी में वो…
जमशेदपुर : महाप्रभु “श्री जगन्नाथ का रथ यात्रा” की मद्देनजर उत्कल एसोसिएशन के आसपास का क्षेत्र को “स्वच्छता अभियान” के तहत एसोसिएशन की सामने वाली सड़क एवं राजेंद्र विद्यालय के आसपास का क्षेत्र को साफ सफाई एसोसिएशन के सदस्य द्वारा किया गया। इस स्वच्छता अभियान का नेतृत्व उत्कल एसोसिएशन के महासचिव तरुण कुमार महंती के नेतृत्व में उपस्थित सदस्य विभूति भूषण महंती, पवित्र मोहन जेना, बादल भुईयां, सैमेद्र कुमार भुईयां, अशोक कुमार सामंत, प्रमोद कुमार साहू, सरोज गौड़, कुर्तीबास बेहरा, आदि लोगों के द्वारा क्षेत्र का साफ सफाई की गई।
चाकुलिया : जमशेदपुर के चाकुलिया वन क्षेत्र में हाथियों का तांडव जारी है। 70 हाथियों का झुंड अचानक पश्चिम बंगाल से चाकुलिया में प्रवेश कर गया। उधर हाथियों ने देखते ही देखते 2 घर को तहस-नहस कर दिया। वैसे हाथियों के चाकुलिया में पहुंचते ही ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। बताया जा रहा है कि हाथी दो झुंड में चल रहा है। उधर बड़ामारा पंचायत के मकड़ी गांव में हाथियों के पहुंचते ही लोग अपने गांव छोड़कर दूसरे गांव में शरण लिए हुए हैं। हालांकि इसकी सूचना वन विभाग को दे दी गई है। वहीं वन विभाग कि कोई भी…