Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: CHANAKYA SHAH
जमशेदपुर। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गरीब, शोषित, वंचित, अनुसूचित जाति / जनजाति तथा पिछड़े वर्गों के कल्याण के प्रति सदैव समर्पित हैं। माननीय मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के 8 वर्ष 30 मई, 2022 को पूरे हो गए हैं। इन वर्षों में जहां एक और कई ऐतिहासिक निर्णय देश हित में लिये गये हैं, वहीं अंत्योदय के लक्ष्य की प्राप्ति की ओर अग्रसर होते हुए देश विकास के क्षेत्र में नई ऊंचाईयों को छूते हुए निरंतर प्रगति पथ पर आगे बढ़ रहा है। भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व के दिशा निर्देशानुसार भाजयुमो आगामी 30 मई से 15 जून,…
जमशेदपुर। जिले में पुलिस की निष्क्रियता के कारण चोरों के हौसले बुलंद है। जिसके चलते शहर से लेकर गांव तक चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। घटना को अंजाम देने के बाद चोर आसानी से निकल भागते है लेकिन पुलिस निष्क्रिय बनी हुई है। ताजा मामला पूर्वी सिंहभूम जिला के घाटशिला अनुमंडल अंतर्गत बहरागोड़ा क्षेत्र का है। जहां बीती रात बहरागोड़ा मुख्य बाजार स्थित थाना से 200 मीटर दूरी पर लगे बैंक आफ इंडिया की एटीएम के शटर को काटकर चोरों ने 12 लाख 86 हजार रुपये की चोरी कर ली। बहरागोड़ा क्षेत्र में हाल के दिनों में कई…
जमशेदपुर। सिखों के पांचवे गुरु श्री गुरु अर्जुन देव जी के शहदत दिवस पर सिख समूह संगत की ओर से गोलमुरी बाजार में छबील लगाई गई। बुधवार को सरदार सुरेंद्र सिंह शिंदे के नेतृत्व में छबील लगाकर ठंडे- मीठे जल से संगत की प्यास बुझाई गई। इस दौरान तपती धूप के बीच राहगीरों के बीच चना, शर्बत का वितरण किया गया। इससे पहले, उपस्थितजनों ने शहीदों के सरताज श्री गुरु अर्जुन देव जी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें सादर नमन किया। इस अवसर पर भाजपा के झारखंड प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार, चंद्रशेखर मिश्रा,…
जमशेदपुर : झारखंड राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के निर्देशानुसार पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष एवं पश्चिम विधायक प्रतिनिधि मौलाना अंसार खान के नेतृत्व में बस्ती वासियों का एक प्रति मंडल विद्युत कार्यपालक अभियंता विशाल कुमार एवं मानगो नोटिफाइड के विशेष पदाधिकारी दीपक सहाय को एक ज्ञापन सौंपा गया। सबसे पहले अंसार खान के नेतृत्व में बस्तीवासी झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड कार्यालय मानगों में कार्यपालक अभियंता विशाल कुमार को एक ज्ञापन सौंपा गया। अंसार खान ने बताया ओल्ड पुरुलिया रोड जैसुभवन से लेकर अलीबाग तक कोई बिजली का पोल लगा हुआ नहीं है। रोड पर…
JAMSHEDPUR : सिदगोड़ा मनप्रीत सिंह हत्याकांड पर झारखंड हाईकोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया है। कोर्ट के चीफ जस्टिस डॉ रवि रंजन और जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद की अदालत ने इस मामले पर संज्ञान लेते हुए राज्य सरकार से जवाब मांगा है। अदालत ने राज्य सरकार से यह बताने को कहा है कि राज्य में गवाह सुरक्षा योजना लागू है या नहीं। यदि लागू है तो गवाहों की सुरक्षा के लिए सरकार ने क्या कदम उठाये हैं। 27 जून तक सरकार को शपथपत्र दाखिल करने का निर्देश अदालत ने दिया है कोर्ट में गवाही देने के बाद मारी गयी थी गोली…
आदित्यपुर : आदित्यपुर थाना क्षेत्र के सतबहनी दुर्गा पूजा मैदान में मंगलवार देर रात तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दो की मौके पर जबकि तीसरे की अस्पताल में मौत हो गई। मरने वालों में आशीष गोराई, राजू गोराई एवं सुबीर चटर्जी हैं। बताया जा रहा है कि शेरू और छोटू यादव नमक अपराधियों ने गोली चलाई है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस इसे गैंगवार से जोड़कर देख रही है। एसपी आनंद प्रकाश ने मामले पर खुद मोर्चा संभाल रखा है। इस संबंध में उन्होंने कुछ भी बोलने से मना कर…
जमशेदपुर : सनातन उत्सव समिति द्वारा साक्ची शहीद चौक बसन्त सिनेमा के सामने श्री श्री हनुमान मंदिर में अर्धनिर्मित हनुमान मंदिर के प्रांगण में पुरोहित पिन्टू पांडेय द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चना की गई और प्रसाद के रूप में खीर लड्डू का वितरण किया गया, उक्त अवसर पर मन्दिर निर्माण समिति के हरीश सिंह ने कहा कि इससे बड़ा दुखद क्या हो सकता है कि एक मन्दिर को स्थानीय विधायक के हस्तक्षेप से प्रशासन ने मन्दिर निर्माण पर रोक लगा दिया लेकिन मन्दिर में बैठे हनुमान जी के प्रति उनकी आस्था नही दिखाई दे रही है आज बरसात…
राँची : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के चैयरमैन शकील अंसारी के निर्देश अनुसार प्रदेश एवं जिलाध्यक्ष का झारखंड में एतेहासिक रूप से संगठन को मजबूत करने के लिए रांची में प्रदेश कांग्रेसी भवन में संकल्प लिया, और राजस्थान में संकल्पबद्ध तरीके से गाँव पदयात्रा के लिए रूप रेखा तैयार की गई, साथ ही साथ मांडर उपचुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी को जिताने के लिए अहवान किया। मौके पर मौलाना अंसार खान प्रदेश सचिव झारखण्ड कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग एवं मो गुलरेज़ अंसारी प्रदेश महासचिव सह कोल्हान चैयरमैन काँग्रेस माइनॉरिटी डिपार्टमेंट झारखण्ड ने मिलकार राजेश ठाकुर प्रदेश अध्यक्ष काँग्रेस झारखण्ड…
सरायकेला : सरायकेला जिला के कपाली ओपी क्षेत्र के डांगोडीह पुलिया के पास बीते 16 मई 2022 को दिनदहाड़े अज्ञात अपराधकर्मियों के द्वारा टैब, मोबाइल लूटकांड का खुलासा सरायकेला पुलिस ने कर लिया है। पुलिस ने मामले में लुटे गए टैब, मोबाइल के आलावे घटना में सुचना आदान-प्रदान हेतु प्रयुक्त मोबाइल को भी जब्त कर लिया है। वही पुलिस ने एक मोटरसाइकिल, चार मोबाइल, दो स्टील का फोल्डेबल चाकू भी बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में चार अभियुक्त को भी गिरफ्तार का जेल भेज दिया है। इसकी पुष्टि चांडिल अनुमंडल के एसडीपीओ संजय कुमार सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस…
Chandil : सरायकेला खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र के चांडिल कांड्रा सड़क मार्ग स्थित कटिया के पास कार के धक्के से बाइक सवार 19 वर्षीय गैरेज मिस्त्री शिबू कुम्हार की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक चांडिल थाना क्षेत्र के रसुनिया के रहने वाले शिबू कुम्हार बाइक से कटिया स्थित अपने गैरेज जा रहा था। चांडिल प्रखंड कार्यालय के पास कार से उसकी टक्कर हो गई जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी दौरान अज्ञात हाईवा ने उसे कुचल दिया। जिससे मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद कटिया…