जगद्दल (उत्तर 24 परगना) : पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित जनसभा से पहले रविवार की रात को भीषण हिंसा भड़क गई। जगद्दल थाना क्षेत्र में तृणमूल कांग्रेस (TMC) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कार्यकर्ताओं के बीच हुए हिंसक टकराव ने पूरे इलाके में तनाव पैदा कर दिया है।
Advertisements
Advertisements
Advertisements
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.31.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.01
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.01 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.27
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.37.36
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.37.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.36.37
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.35.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.35.49
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.34.54
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.44.51
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.44.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.43.47
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.36
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.46
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.16
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.50.47
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.50.26
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.52.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.52.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.58.33
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.00.52
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.00.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.58.45
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.05.22
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.07.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.58
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.06
झंडे और पोस्टर फाड़ने को लेकर विवाद
मिली जानकारी के अनुसार, विवाद की शुरुआत प्रधानमंत्री के दौरे के मद्देनजर लगाए गए राजनीतिक झंडों और पोस्टरों को फाड़ने से हुई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि टीएमसी समर्थकों ने जानबूझकर उनके प्रचार सामग्री का अपमान किया और पोस्टर फाड़े।
थाने के सामने रणक्षेत्र बना इलाका
पोस्टर विवाद के बाद दोनों पक्षों के समर्थक भारी संख्या में जगद्दल पुलिस स्टेशन के सामने जमा हो गए। देखते ही देखते तीखी बहस हिंसक झड़प में बदल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, इस दौरान जमकर पत्थरबाजी हुई और देखते ही देखते इलाके में बमबाजी और फायरिंग की आवाजें भी सुनी गईं।
पुलिस को करनी पड़ी कड़ी मशक्कत
हिंसा इतनी भीषण थी कि स्थानीय पुलिस को स्थिति पर काबू पाने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा। पुलिस स्टेशन के बाहर ही दोनों दलों के कार्यकर्ता आपस में भिड़ते रहे, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।
रैली से पहले सुरक्षा पर सवाल
प्रधानमंत्री की रैली से चंद घंटे पहले हुई इस बमबाजी और फायरिंग की घटना ने सुरक्षा इंतजामों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रशासन ने स्थिति को देखते हुए संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल और केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती कर दी है। फिलहाल इलाके में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है और पुलिस उपद्रवियों की पहचान करने में जुटी है।