YOUTUBE SUBSCRIBE

BIHAR : नवादा में सूदखोरी की प्रताड़ना से परेशान एक हंसता खेलता परिवार एक झटके में उजड़ गया। छह लोगों ने सामूहिक आत्महत्या कर ली। सूद पर पैसा लेकर कारोबार करने वाला परिवार मूलधन से ज्यादा ब्याज चुका रहा था। अब कर्ज देने में असमर्थ हो जाने पर छह लोगों ने जहर खा लिया। एक-एक कर सभी की मौत हो गई। मरने वालों में फलों की दुकान चलाने वाले केदार लाल गुप्ता, उनकी पत्नी अनिता देवी, बेटी गुड़िया कुमारी, शबनम कुमारी, साक्षी कुमारी और बेटा ध्रुव उर्फ प्रिंस कुमार शामिल हैं। केदार लाल की सुसाइड नोट में जिक्र है कि वह आर्थिक तंगी में फंस गया है। कर्ज से दबा है।
पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर छह सूदखोरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। दो लोगों को हिरासत में लिया है। एसपी डॉ गौरव मंगला ने मृतक के घर और अस्पताल जाकर घटना की जानकारी ली। दिल्ली से लौट रहे बड़े बेटे अमित गुप्ता ने बताया कि सूदखोरों की हरकतों से उनके पिता परेशान थे।

