बिहार : बिहार के मोतिहारी में एक प्रेमी युगल को प्यार करने की वजह से बेहद क्रूरतापूर्ण सजा दी गई। भीड़ ने युवक को रस्सी से बांधकर पेड़ से लटका दिया और बेरहमी से पिटाई की। लड़की को भी बेरहमी से लाठियों से मारा गया, जब वह बेसुध हो गई तो भी भीड़ ने उसे नहीं छोड़ा। यह घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पतौरा लाला टोला गांव की है। लड़के का नाम राजेश्वर कुमार है और लड़की प्रीति कुमारी। दोनों का करीब दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था, लेकिन लड़की के परिवार ने उसकी सगाई किसी और से तय कर दी, जिसका विरोध दोनों कर रहे थे। जब वे साथ रहने का फैसला कर गांव लौटे तो ग्रामीणों और परिजनों ने उन्हें पकड़कर पेड़ से बांध दिया और बहुत पीटा। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस मामले में आठ आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जो मानवता को शर्मसार करने वाला बताया गया है। पीड़ितों ने पुलिस को 35 नामजद और कई अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दी है।






