जम्मू कश्मीर :जम्मू-कश्मीर में गुरुवार को बड़ा हादसा हुआ है। घटना में चार जवान के शहीद होने की खबर है। यहां पुंछ-जम्मू नेशनल हाइवे पर सेना की गाड़ी में भीषण आग लग गई। इस हादसे में कम से कम 4 जवानों के शहीद होने की जानकारी है। ये हादसा भाटादूडियां क्षेत्र में हुआ है. सूचना मिलते ही आर्मी के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंच रहे हैं। मामले की जांच की जा रही है।
जम्मू-कश्मीर के पूंछ के भटाधूलिया में भारतीय सेना की गाड़ी में आग लगने से सेना के चार जवानों की मौके पर ही मौत हो गई है। फिलहाल गाड़ी में आग लगने की वजह का पता नहीं चल पाया है।
Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

