
जमशेदपुर : दुमका भागलपुर मुख्य मार्ग पर हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुरमाहाट रेलवे स्टेशन के पास बासुकीनाथ धाम से पूजा कर लौट रहे बोल बम की कार पेड़ से टकरा गई. इस घटना में एक कावरियां की मौत हो गई. जबकि चार कांवरिया गंभीर रूप से घायल हो गए. बताया जा रहा है कि सभी बासुकीनाथ धाम से पुजा कर भागलपुर लौट रहे थे. ग्रामीणों की मदद से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया. वही लोगों का आरोप है कि हंसडीहा थाना प्रभारी को बार-बार सुचना देने के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची. जिससे ग्रामीणों आक्रोश है।
Advertisements
Advertisements


