जमशेदपुर : सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के भुइयांडीह लकड़ीटाल में शुक्रवार देर रात चोरी की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, रात करीब तीन बजे एक युवक घर में घुसकर 20 हजार रुपये नकद और मोबाइल फोन लेकर फरार हो गया। घटना के समय घर में दो लोग सो रहे थे, लेकिन उन्हें चोरी की भनक तक नहीं लगी।
घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरी की वारदात कैद हो गई है। फुटेज में युवक घर के अंदर घुसकर चोरी करते नजर आ रहा है। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। फिलहाल, आरोपी की पहचान और पुलिस कार्रवाई के संबंध में आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
Advertisements

Advertisements

