जमशेदपुर। शहर में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं, हत्या की वारदातों तथा राज्य की बिगड़ती कानून व्यवस्था के विरोध में गुरुवार को गोविंदपुर मंडल के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने विशाल मशाल जुलूस एवं विरोध प्रदर्शन आयोजित किया। कार्यक्रम का नेतृत्व गोविंदपुर मंडल अध्यक्ष जुगनू वर्मा ने किया. मशाल जुलूस में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ आजसू पार्टी, जदयू तथा भोजपुरी संघ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में मशाल लेकर राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तथा शहर में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने, अपराध पर अंकुश लगाने और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।

भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि राज्य में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं से आम जनता भय के माहौल में जीने को विवश है। उन्होंने सरकार से अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और कानून व्यवस्था को प्रभावी बनाने की मांग की. विरोध प्रदर्शन में वरिष्ठ नेता कमलेश सिंह, महामंत्री इंद्रजीत सिंह, विकास सिंह, राधेश्याम सिंह, आजसू नेता संजय सिंह, मधु सिंह, मुकेश ठाकुर, अजय गुप्ता, संजय सिंह तथा दुर्गावती देवी सहित कई प्रमुख नेता उपस्थित रहे। इसके अलावा गौरी कुमारी, हेमलता, राधे जी, सुजय पांडे, विपिन सिंह, रिशु, अमित पांडेय, मुकद्दर शर्मा, बसंत सिंह, शंभू सिंह, उपेंद्र सिंह, राजेश सिंह, वीरेंद्र पांडे, महेंद्र जी, शिवनाथ पांडे, अजित सहित बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने जुलूस में भाग लेकर आंदोलन को समर्थन दिया।

