जमशेदपुर : चंदन यादव इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल एक एडिटेड फोटो को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि कुछ लोगों ने उनकी तस्वीर को एआई तकनीक से एडिट कर फेक आईडी से वायरल कर दिया है। चंदन यादव ने इसे अपनी छवि धूमिल करने की सोची-समझी साजिश करार दिया है। उन्होंने कहा कि समाज में उनकी पहचान और कार्यों को बदनाम करने के लिए इस तरह की ओछी हरकतें की जा रही हैं।
Advertisements

Advertisements
उन्होंने स्पष्ट किया कि वे इस पूरे मामले की शिकायत लेकर जल्द ही जिले के एसएसपी से मुलाकात करेंगे। साथ ही उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करने की बात कही है। चंदन यादव ने यह भी कहा कि वे इस तरह की अफवाहों और साजिशों से विचलित नहीं होंगे और समाजहित में अपना काम पहले की तरह जारी रखेंगे।
