नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार शाम लोकसभा चुनाव 2024 के लिए 195 लोकसभा उम्मीदवारों की अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है. पहली सूची में पीएम मोदी समेत 34 केंद्रीय मंत्रियों के नाम शामिल हैं. पीएम नरेंद्र मोदी फिर वाराणसी से चुनाव लड़ेंगे. वहीं गांधीनगर से गृह मंत्री अमित शाह मैदान में उतरेंगे।









