लोकतंत्र सवेरा : पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन ने अपनी गर्लफ्रेंड और आयरिश मॉडल सोफी शाइन के साथ सगाई कर ली है। इसकी जानकारी खुद शिखर धवन ने सोशल मीडिया के जरिए दी। उन्होंने सोफी के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए भावुक कैप्शन लिखा—
“मुस्कानों के मेल से लेकर सपनों के मेल तक… हमने हमेशा साथ रहने का फैसला किया है।”

सोशल मीडिया पर यह खबर सामने आते ही फैंस और क्रिकेट जगत से उन्हें बधाइयों का तांता लग गया। यह शिखर धवन की दूसरी शादी होगी। इससे पहले साल 2012 में उनकी शादी आयशा मुखर्जी से हुई थी, जिनसे बाद में उनका तलाक हो गया। आयशा ऑस्ट्रेलिया में रहती हैं और दोनों का एक बेटा जोरावर है।
बताया जा रहा है कि शिखर धवन और सोफी शाइन लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे और अब दोनों ने अपने रिश्ते को नया नाम दे दिया है। शिखर धवन के इस नए जीवन अध्याय की शुरुआत पर फैंस उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दे रहे हैं।
