कोलकाता : West Bengal में व्यापक सुरक्षा इंतजामों और करीब 2.40 लाख जवानों की तैनाती के बावजूद मतदान के दौरान कई स्थानों पर हिंसा और तनाव की घटनाएं सामने आईं। विभिन्न जिलों में हमले, पथराव और झड़पों की खबरों से चुनावी माहौल प्रभावित रहा।


















दक्षिण दिनाजपुर जिले के कुमारगंज में भाजपा प्रत्याशी Shubhendu Sarkar पर हमला कर उन्हें कथित तौर पर सरेआम पीटा गया। उन्होंने आरोप लगाया कि All India Trinamool Congress के समर्थकों ने इस घटना को अंजाम दिया. वहीं, आसनसोल दक्षिण सीट से भाजपा प्रत्याशी Agnimitra Paul के काफिले पर भी पथराव किया गया, जिससे उनकी गाड़ी के शीशे टूट गए।
मुर्शिदाबाद जिले के नवादा क्षेत्र में तृणमूल कांग्रेस और Humayun Kabir के समर्थकों के बीच हिंसक झड़प की सूचना है, जिससे इलाके में तनाव फैल गया. इसके अलावा, बीरभूम जिले के दुबराजपुर विधानसभा क्षेत्र के बोधपुरा गांव में Central Industrial Security Force (सीआईएसएफ) के जवानों पर भी हमला किया गया।
उधर, मुर्शिदाबाद और मालदा जिलों के कई मतदान केंद्रों पर ईवीएम में खराबी की शिकायतें भी सामने आईं, जिससे मतदान प्रक्रिया कुछ समय के लिए प्रभावित हुई. प्रशासन ने सभी घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की है और स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
