चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा वन क्षेत्र में शुक्रवार को एक खेत में हथिनी का शव मिला है। वनाधिकारी आदित्य कुमार ने बताया कि उन्हें गुरुवार रात हथिनी की मौत की सूचना मिली थी, लेकिन रात होने के कारण उनकी टीम पट्टाजैंत गांव में घटनास्थल पर नहीं पहुंच सकी। उन्होंने बताया कि अपने झुंड से बिछड़ने के बाद हथिनी भटक कर जोतिया जंगल के पास एक गांव में पहुंच गई, जहां उसकी मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद मौत के कारणों का पता लगाने के लिए हथिनी के शरीर के नमूने रांची स्थित प्रयोगशाला में भेजे गए हैं। हथिनी के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं है और आसपास के इलाके में बिजली के तार नहीं होने के कारण करंट लगने की संभावना से भी इनकार किया जा रहा है।
Advertisements

Advertisements
Advertisements

