गुमला : जिले के सिसई थाना क्षेत्र अंतर्गत मुकुंदा गांव के सोंगरा पहाड़ कोना जंगल से 36 वर्षीय युवक का शव बरामद किया गया है।मृतक की पहचान बुधराम तिर्की के रूप में हुई है, जो गुमला टेक्सटाइल में सेल्स मैनेजर के पद पर कार्यरत था। कोटेंगसेरा गांव से 2 जनवरी को बुधराम तिर्की गायब हो गया था। पुलिस की शुरुआती जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि इस हत्या की साजिश खुद मृतक की पत्नी रांथी देवी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर रची थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सोमवार को सदर अस्पताल भेज दिया, जहां पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया पूरी की गई।
Advertisements
Advertisements
Advertisements
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.31.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.01
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.01 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.27
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.37.36
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.37.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.36.37
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.35.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.35.49
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.34.54
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.44.51
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.44.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.43.47
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.36
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.46
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.16
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.50.47
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.50.26
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.52.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.52.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.58.33
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.00.52
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.00.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.58.45
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.05.22
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.07.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.58
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.06
मृतक के भाई सुरेश तिर्की ने पुलिस को बताया कि 2 जनवरी को बुधराम तिर्की अपनी पत्नी रांथी देवी और बेटे के साथ ओझा-भगत के पास जाने की बात कहकर घर से निकले थे। हालांकि, उसी शाम रांथी देवी अपने बच्चे के साथ अकेली घर वापस लौटीं। जब परिवार के लोगों ने बुधराम के बारे में पूछताछ की तो पत्नी के गोलमोल जवाबों से परिजनों को शक होने लगा।इसके बाद परिजनों ने अपने स्तर से बुधराम की तलाश शुरू की।
ग्रामीणों और परिजनों के साथ मिलकर जब आसपास के जंगलों और पहाड़ी इलाकों में खोजबीन की जा रही थी, तभी सोंगरा पहाड़ कोना जंगल में एक शव पड़े होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद किया। पुलिस जांच में सामने आया है कि रांथी देवी का सीताराम उरांव नामक युवक के साथ प्रेम संबंध था। इसी अवैध रिश्ते के चलते पति को रास्ते से हटाने की साजिश रची गई। प्रारंभिक पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ है कि बुधराम की हत्या तेज धारदार हथियार से की गई। फिलहाल पुलिस ने रांथी देवी और सीताराम उरांव को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।