JAMSHEDPUR :- सिदगोड़ा शिवसिंह बगान रोड नंबर 9 के रहनेवाले अधिवक्ता सुमन कुमार के कमरे का ताला तोड़कर चोरों ने डेढ़ लाख रुपये मूल्य के जेवर समेत नकदी की चोरी कर ली. घटना गुरुवार की सुबह के 3 बजे से लेकर सुबह के 5 बजे के बीच की है. उनका कहना है कि उनकी बेटी सुबह के 3 बजे तक पढ़ाई कर रही थी. उसके बाद वह सो गयी. वे साथ में ही जागे हुये थे. इसके बाद ही चोरों ने घटना को अंजाम दिया है.
Advertisements
Advertisements
चोरों ने अधिवक्ता के मकान से नकद 1500 रुपये, एक गैस सिलेंडर, जेवर, कपड़े, लैपटॉप आदि लेकर गये. उनका कहना है कि घर में शादी का माहौल है. बुधवार को वे शॉपिंग करके घर लौटे थे. शॉपिंग के सामान को भी चोरों ने नहीं छोड़ा है. जिस कमरे में अधिवक्ता सुमन कुमार सोय हुये थे उस कमरे के बजाये दूसरे कमरे में चोरी की घटना घटी है. सुबह जागने पर देखा कि कमरा बाहर से लॉक है!!