कतरास : बीसीसीएल एरिया-III अंतर्गत जोगीडीह सिम-1 के पास अवैध रूप से बने मुहाने की भराई की गई। इस कार्रवाई के दौरान CISF जवान, बरोरा थाना पुलिस तथा बीसीसीएल प्रबंधन के अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। सूत्रों के अनुसार, अवैध कोयला तस्करी और अवैध खनन गतिविधियों के लिए उपयोग में लाया जा रहा था। बीसीसीएल प्रशासन को इसकी सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई की गई और पूरे क्षेत्र को सुरक्षा घेरे में लेकर मुहाने की भराई कराई गई।
Advertisements

Advertisements

Advertisements

प्रबंधन का कहना है कि अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए ऐसे मुहानों की पहचान कर एक-एक कर बंद किया जा रहा है। वहीं, स्थानीय स्तर पर सुरक्षा बढ़ाने और भविष्य में ऐसे अवैध कार्यों को रोकने के लिए निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।
