जमशेदपुर : गांधी जयंती के अवसर पर मानगो गांधी मैदान में पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की. इस मौके पर बन्ना गुप्ता ने कहा कि महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और सत्याग्रह के सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं। स्वतंत्रता आंदोलन में उनके त्याग और संघर्ष ने देश को एकजुट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि गांधीजी ने बिना हथियार सत्य और अहिंसा के बल पर अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ व्यापक जनआंदोलन खड़ा किया. उन्होंने लोगों से गांधी और शास्त्री के आदर्शों को जीवन में अपनाने तथा समाज में शांति, सद्भाव, एकता और भाईचारा मजबूत करने का संकल्प लेने की अपील की।
Advertisements
Advertisements

