JAMSHEDPUR (लोकतंत्र सवेरा) : टेल्को थाना अंतर्गत खड़ंगाझार में एक 7 वर्षीय बच्ची के अपहरण का प्रयास किया था बच्ची गुरुवार शाम अपने घर से ट्यूशन की ओर जा रही थी तभी युवक ने उसे पकड़कर अपने साथ ले जाने का प्रयास किया और गलत हरकत की. हालांकि इस दौरान आस-पास मौजूद कुत्तों ने युवक को देखकर भौंकना शुरू कर दिया. इसी मौके का फायदा उठाते हुए बच्ची जान बचाकर अपने घर की ओर भागी और परिजनों को घटना की जानकारी दी. इधर, मौके पर लगे सीसीटीवी में सारी घटना कैद हो गई है. सीसीटीवी के आधार पर युवक की पहचान बारीनगर निवासी अज्जू के रूप में की गई थी. युवक की पहचान कर परिजन बारीनगर पहुंचने पर युवक मौके से फरार होने में कामयाब रहा था. लेकिन पुलिस आरोपी की खोज में जोर शोर से लग थी और आरोपी को उसी दिन देर शाम गिरफ्तार कर लिया था. शुक्रवार उसे मेडिकल करवाकर जेल भेज दिया गाय।



