जमशेदपुर : भाजपा झारखंड प्रदेश शिक्षा प्रकोष्ठ का प्रदेश सह संयोजक मनोनीत होने पर मानगो निवासी शिक्षाविद एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता डॉ. जटाशंकर पांडेय का उलीडीह में भव्य स्वागत किया गया। भाजपा उलीडीह मंडल के पूर्व अध्यक्ष अमरेंद्र पासवान के नेतृत्व में आजादनगर, उलीडीह एवं मानगो के कार्यकर्ताओं ने उन्हें पगड़ी पहनाकर एवं अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया।
Advertisements
Advertisements

इस दौरान भाजपा के विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। अमरेंद्र पासवान ने कहा कि डॉ. पांडेय का अनुभव, संगठन के प्रति समर्पण और कार्यकर्ताओं से निरंतर जुड़ाव संगठन को और मजबूती प्रदान करेगा। कार्यकर्ताओं ने उनके नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं देते हुए सफल कार्यकाल की कामना की।
