जमशेदपुर/आदित्यपुर : गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक आदित्यपुर में शनिवार को भावनाओं और उत्साह से भरा विदाई समारोह आयोजित किया गया। यह समारोह 2024-27 बैच के छात्रों द्वारा 2023-26 बैच के विद्यार्थियों को सम्मानपूर्वक विदाई देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, गीत-संगीत और विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों के माध्यम से माहौल को यादगार बना दिया।



समारोह में छात्रों ने अपने जूनियर्स और सीनियर्स के साथ बिताए गए पलों को साझा किया। वहीं, विदाई ले रहे विद्यार्थियों ने कॉलेज जीवन के अनुभवों को याद करते हुए अपने शिक्षकों और साथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार का अहम योगदान रहा। इसके अलावा कॉलेज की व्याख्याता प्रिया पाण्डेय, सुषमा कुमारी, प्रियंका, गुलशन, संजीव, इन्द्रदेव पंडित एवं विशेष रूप से सजीत मुंडा की सक्रिय भूमिका सराहनीय रही. समारोह के अंत में सभी विद्यार्थियों ने एक-दूसरे के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए भावुक माहौल में विदाई दी।



