जमशेदपुर : क्षत्रिय समाज संपूर्ण भारत संगठन का 6 वां स्थापना दिवस एवं महाराणा प्रताप जयंती समारोह भालूबासा स्थित मिस्टी इन होटल में धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय सह प्रदेश अध्यक्ष चंदा सिंह की अध्यक्षता में किया गया, जबकि मंच संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी श्वेता सिंह ने किया।



कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों का स्वागत सिंपल सिंह एवं निक्की सिंह द्वारा तिलक लगाकर किया गया। समारोह में डिप्टी मेयर अंकुर सिंह, पार्षद बृजेश सिंह, समाजसेवी शिव शंकर सिंह, बंटी सिंह, अजय सिंह, धनेश सिंह, हरि सिंह, मनोज सिंह एवं अर्जुन सिंह समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में कोल्हान अध्यक्ष लक्ष्मी सिंह ने गीत प्रस्तुत किया, जबकि सोनी सिंह ने गणेश वंदना एवं निशा सिंह तथा विभा सिंह ने स्वागत गान प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।
इस अवसर पर 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। वहीं पूनम सिंह की पुत्री प्रीति सिंह को सेंट्रल ब्यूरो नारकोटिक्स में नौकरी प्राप्त करने पर विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान संगठन द्वारा धनेश सिंह गुड्डू को संरक्षक एवं मोनी सिंह को जुगसलाई मंडल का महामंत्री घोषित किया गया। सांस्कृतिक प्रस्तुति में नमो सिंह, ईशिका सिंह एवं सृष्टि सिंह ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर समारोह में समां बांध दिया।
धन्यवाद ज्ञापन विना सिंह ने किया। कार्यक्रम में अर्चना सिंह, अजितेश उज्जैन, राजेश उज्जैन, अंशु सिंह, पूनम सिंह, विना सिंह, रितु सिंह, कंचन सिंह, सोनी सिंह, नीता सिंह, इंदू सिंह, अंकिता सिंह, काजल सिंह, संजू सिंह, डॉली सिंह, मालती सिंह, रूपा Singh सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।
