राकेश कुमार सिंह/घाटशिला : घाटशिला विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत धालभूमगढ़ प्रखंड के बगसोल टोला, जोड़ासोल निवासी सुकेश बके का घर शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने से पूरी तरह जलकर राख हो गया। इस दर्दनाक घटना में परिवार को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा. घटना की जानकारी मिलते ही समाजसेवी दुखनी सोरेन पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे और उनका दुःख साझा किया। इस दौरान उन्होंने अपनी ओर से आर्थिक सहयोग प्रदान कर परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।



समाजसेवी दुखनी सोरेन ने संबंधित पदाधिकारियों से मुलाकात कर पीड़ित परिवार को तत्काल राहत सामग्री एवं उचित मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में पीड़ित परिवार को प्रशासन की ओर से शीघ्र सहायता मिलनी चाहिए. वहीं उन्होंने ईश्वर एवं मरांग बुरु से प्रार्थना करते हुए कहा कि पीड़ित परिवार को इस कठिन समय में धैर्य, शक्ति और साहस प्रदान करें।



