जमशेदपुर : जनता दल यूनाइटेड द्वारा दिनांक 1 मार्च 2026 (रविवार) को प्रातः 11:00 बजे, बारीडीह स्थित पार्टी कार्यालय में जद(यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के यशस्वी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जन्मदिन “सुशासन दिवस” के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा. इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरयू राय (विधायक, जमशेदपुर पश्चिम) होंगे। कार्यक्रम में जनता दल यूनाइटेड के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं शहर के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे।
Advertisements

Advertisements

Advertisements
कार्यक्रम के अंतर्गत सुशासन एवं विकास मॉडल पर विचार-विमर्श, संगठनात्मक समीक्षा, तथा जनहित के मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। साथ ही समाज के विभिन्न वर्गों के बीच सुशासन के संकल्प को और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया जाएगा।
