जमशेदपुर : आगामी 6 जून 2026 को आयोजित होने वाला जनसेना पार्टी का सदस्यता अभियान कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, झारखंड प्रभारी के राज्य से बाहर आधिकारिक दौरे पर रहने के कारण कार्यक्रम को फिलहाल टालने का निर्णय लिया गया है. पार्टी पदाधिकारियों ने बताया कि झारखंड प्रभारी की उपस्थिति को देखते हुए कार्यक्रम की नई तिथि जल्द घोषित की जाएगी। सदस्यता अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह बना हुआ है और नई तारीख की सूचना संगठन की ओर से शीघ्र जारी की जाएगी. जनसेना पार्टी के नेताओं ने कार्यकर्ताओं और समर्थकों से अपील की है कि वे संगठन से जुड़े रहें तथा आगामी कार्यक्रम की तैयारी जारी रखें।
Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

