जमशेदपुर : पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और केरल के चुनाव परिणामों को देखते हुए झारखंड की राजनीति में एक नई राजनीतिक पहल सामने आई है। आगामी चुनाव को लेकर जोहार जनसेवक पार्टी एवं जनसेना पार्टी ने एकजुट होकर चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है. दोनों दलों के नेताओं ने कहा कि उनकी विचारधारा, नीतियां और जनता के प्रति समर्पण एक समान है। इसी को ध्यान में रखते हुए दोनों पार्टियां मिलकर चुनाव मैदान में उतरेंगी और संगठनात्मक मजबूती के लिए एक समन्वय समिति का गठन किया जाएगा। यह समिति चुनावी रणनीति तैयार करने के साथ-साथ दोनों दलों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने का कार्य करेगी।



पार्टी सूत्रों के अनुसार, गठबंधन को लेकर लगातार बातचीत जारी है। वहीं, पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. जयरामदास फिलहाल राजनीतिक दौरे पर हैं। उनके लौटने के बाद गठबंधन एवं आगामी चुनावी रणनीति को लेकर औपचारिक घोषणा किए जाने की संभावना है. राजनीतिक जानकार इस गठबंधन को झारखंड की राजनीति में एक महत्वपूर्ण कदम मान रहे हैं, जिससे आगामी चुनाव में क्षेत्रीय राजनीति के समीकरण बदल सकते हैं।



