जमशेदपुर : जोहार जनसेवक पार्टी एवं जनसेना पार्टी की ओर से झारखंडवासियों को दुर्गापूजा की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. जी. जयरामदास एवं टीम ने कहा कि वर्तमान में कानून-व्यवस्था को लेकर लोगों में चिंता है। चोरी, लूट और हत्या जैसी घटनाओं के बीच लोग भयमुक्त माहौल में दुर्गापूजा मना सकें, इसके लिए प्रशासन को विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है।

पार्टी ने एसएसपी, उनकी टीम, उपायुक्त एवं पूरे प्रशासन से पूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखने और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की अपील की। साथ ही केंद्रीय पूजा समितियों से प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर शांति एवं व्यवस्था बनाए रखने का आग्रह किया गया. पार्टी ने विसर्जन को लेकर नदी घाटों की साफ-सफाई, प्रकाश एवं सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने की भी मांग की। डॉ. जी. जयरामदास ने कहा कि संगठन शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण दुर्गापूजा के लिए प्रशासन के साथ हरसंभव सहयोग करेगा।
