जमशेदपुर : सोनारी स्थित कागल नगर जॉगर्स पार्क में रविवार को एक दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया, जहां खिलाड़ियों ने शानदार खेल भावना और उत्कृष्ट प्रदर्शन से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया. टूर्नामेंट में एसएनआईएचआरए (SNIHRA) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं आईएचआरसी (IHRC) के राष्ट्रीय निदेशक डॉ. जी. जयरामदास मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया, उनका उत्साहवर्धन किया तथा सभी प्रतिभागी टीमों को खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन करने का आशीर्वाद और शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर समाजसेवी विक्रम टुडू, कार्तिक, कृष्णा महतो, दुर्गा मंडल सहित साबी क्लब के सदस्य भी मौजूद रहे। अतिथियों ने कहा कि खेल युवाओं को अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का संदेश देता है। ऐसे आयोजन समाज में भाईचारे और सामाजिक एकता को मजबूत करने का कार्य करते हैं. आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों ने भाग लिया और पूरे दिन रोमांचक मुकाबले खेले गए। स्थानीय खेल प्रेमियों ने भी बड़ी संख्या में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। आयोजन की सफलता पर खिलाड़ियों, आयोजकों और स्थानीय लोगों ने खुशी व्यक्त की।

