चांडिल : सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल प्रखंड अंतर्गत रसुनिया गांव के प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ी शुभोजीत महतो ने अपनी शानदार कप्तानी और ऑलराउंड प्रदर्शन से क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी अगुवाई में जेवियर स्कूल, गम्हरिया की अंडर-14 टीम ने पहली बार इंटर जेसुइट चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम कर इतिहास रच दिया. प्रतियोगिता में जेवियर स्कूल गम्हरिया की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेंट जेवियर बासाहातु, सेंट थॉमस, गांडेयडुंगरी और लोयोला स्कूल रेरुरा की टीमों को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। निर्णायक मुकाबले में गम्हरिया की टीम ने जेवियर स्कूल ढोलाबानी को हराकर चैंपियनशिप की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
Advertisements
Advertisements
Advertisements
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.31.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.01
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.01 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.27
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.37.36
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.37.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.36.37
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.35.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.35.49
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.34.54
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.44.51
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.44.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.43.47
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.36
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.46
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.16
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.50.47
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.50.26
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.52.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.52.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.58.33
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.00.52
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.00.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.58.45
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.05.22
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.07.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.58
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.06
टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में कप्तान शुभोजीत महतो की भूमिका बेहद अहम रही। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए टीम को नेतृत्व प्रदान किया। उनके शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट और बेस्ट टैकल प्लेयर के पुरस्कार से सम्मानित किया गया. शुभोजीत महतो फुटबॉल के साथ-साथ क्रिकेट में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं। उन्होंने अंडर-14 वर्ग में जेएससीए जिला सरायकेला-खरसावां टीम का दो बार प्रतिनिधित्व किया है। कम उम्र में दो अलग-अलग खेलों में जिला स्तर पर प्रतिनिधित्व करना उनकी बहुमुखी खेल प्रतिभा और मेहनत को दर्शाता है।
शुभोजीत की इस उपलब्धि से उनके पैतृक गांव रसुनिया सहित पूरे चांडिल प्रखंड और अनुमंडल क्षेत्र में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों, खेलप्रेमियों और शुभचिंतकों ने उनकी सफलता पर प्रसन्नता जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है. शुभोजीत की उपलब्धि ग्रामीण क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनकर सामने आई है। सीमित संसाधनों के बावजूद मेहनत और लगन के दम पर सफलता हासिल करने वाले इस युवा खिलाड़ी ने साबित किया है कि प्रतिभा को अवसर मिले तो गांव की मिट्टी से भी बड़े खिलाड़ी निकल सकते हैं।