जमशेदपुर : आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं के मुंबई के एक अस्पताल में उपचाररत होने की जानकारी मिलने के बाद उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना को लेकर झारखंड जनसेना पार्टी विंग ने विशेष धार्मिक अनुष्ठान करने का निर्णय लिया है. पार्टी के पदाधिकारियों ने बताया कि भगवान भोलेनाथ की नगरी बाबा बैद्यनाथ धाम में विशेष शिव पूजन एवं जलाभिषेक कर पवन कल्याण के सफल उपचार, उत्तम स्वास्थ्य और जल्द स्वस्थ होकर पुनः जनसेवा के कार्यों में सक्रिय होने की प्रार्थना की जाएगी।

झारखंड जनसेना पार्टी विंग के सदस्यों ने कहा कि वे भगवान शिव से प्रार्थना करते हैं कि पवन कल्याण शीघ्र पूर्णतः स्वस्थ होकर अपने समर्थकों और देशवासियों के बीच लौटें तथा पूर्व की भांति जनहित के कार्यों का नेतृत्व करते रहें. इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने सभी समर्थकों से भी पवन कल्याण के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थना करने की अपील की।

