जमशेदपुर : जमशेदपुर में आयोजित कमिटी मीटिंग में शुक्रवार को कर्मचारियों के ग्रेड रिवीजन सहित विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक के दौरान फिल्ड मेंटेनेंस इलेक्ट्रिकल विभाग के कमेटी मेंबर ने कर्मचारियों की मांगों को जोरदार तरीके से उठाते हुए कहा कि यदि एनएस (NS) ग्रेड का रिवीजन सम्मानजनक नहीं हुआ, तो कर्मचारी आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे।



उन्होंने बैठक में भावुक अंदाज में कहा —
“याचना नहीं, अब रण होगा, जीवन-जय या कि मरण होगा।”
श्याम सुंदर गोप ने यूनियन के टॉप-3 पदाधिकारियों के समक्ष कर्मचारियों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दे रखे। उन्होंने मांग की कि NS ग्रेड कर्मचारियों को OS ग्रेड के MGB के बराबर राशि दी जाए। साथ ही DA प्रति प्वाइंट वैल्यू में बढ़ोतरी की जाए। यदि ऐसा संभव नहीं हो, तो NS ग्रेड का टेन्योर 3 से 4 वर्ष किया जाए।
उन्होंने कहा कि वर्तमान बेसिक पर 3 प्रतिशत इंक्रीमेंट लागू किया जाना चाहिए। इसके अलावा ग्रेड रिवीजन में हुई 17 महीने की देरी के एवज में कर्मचारियों को एलाउंस एरियर के रूप में मुआवजा दिया जाए।
बैठक में ब्लॉक-1 और ब्लॉक-2 कर्मचारियों के भविष्य को जमशेदपुर में सुरक्षित रखने की भी मांग उठाई गई। वहीं TSTSL में रखे गए TA-2023 बैच के Employee Wards के लिए स्थायी समाधान निकालने पर भी जोर दिया गया।
इसके अलावा कर्मचारियों के लिए ग्रुप इंश्योरेंस लागू करने तथा 50 प्रतिशत मैनेजमेंट कंट्रीब्यूशन के साथ मेडिक्लेम सुविधा उपलब्ध कराने की मांग भी प्रमुखता से रखी गई।
कमिटी मीटिंग में उठे इन मुद्दों को लेकर कर्मचारियों के बीच काफी चर्चा रही। अब सभी की नजर यूनियन नेतृत्व और प्रबंधन के अगले कदम पर टिकी हुई है।



