जमशेदपुर : भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान के बीच शहरवासियों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से मारवाड़ी युवा मंच, स्टील सिटी सुरभि शाखा द्वारा ‘चलित अमृत धारा’ सेवा का शुभारंभ साकची से किया गया। इस पहल के तहत शहर के व्यस्त इलाकों एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में चलित वाहन के माध्यम से राहगीरों, दिहाड़ी मजदूरों और जरूरतमंदों को निशुल्क शीतल पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा।



सुरभि शाखा की अध्यक्ष पायल अग्रवाल ने बताया कि भीषण गर्मी में आमजन को राहत पहुंचाना संगठन की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सेवा के लिए निर्धारित वाहन प्रतिदिन अलग-अलग रूटों पर संचालित होंगे, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक स्वच्छ एवं ठंडा पेयजल पहुंचाया जा सके. इस पहल को शहर में व्यापक सराहना मिल रही है। सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों ने इसे सेवा और मानवता की मिसाल बताते हुए कहा कि यह न केवल प्यास बुझाने का कार्य करेगा, बल्कि समाज में सकारात्मक संदेश भी प्रसारित करेगा।
कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष पायल अग्रवाल, सचिव प्रियंका अग्रवाल, कोषाध्यक्ष नूपुर अग्रवाल, अमृतधारा संयोजिका प्रीति अग्रवाल सहित शाखा के पूर्व अध्यक्षगण एवं सभी सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा. कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों में ओम प्रकाश रिंगसिया, अशोक अग्रवाल, राजकुमार चंदुका, अशोक मोदी, शंकर सिंघल, अभिषेक अग्रवाल, बजरंग अग्रवाल, सावरमल अग्रवाल, नंदकिशोर अग्रवाल, मोहित मुनका, अनंत मोहनका, अश्विनी अग्रवाल, बजरंग लाल अग्रवाल, बबलु अग्रवाल, सन्नी संघी, दीपक चेतानी, अमित अग्रवाल, प्रभा पाड़िया एवं सीमा अग्रवाल सहित सुरभि शाखा के सदस्य शामिल रहे।
अतिथि के रूप में झारखंड प्रांत महिला मंच की प्रांत अध्यक्षा प्रभा पहाड़िया, जमशेदपुर महिला मंच की अध्यक्षा सीमा अग्रवाल, मंडल-ग के उपाध्यक्ष मोहित मुनका, मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष बजरंग अग्रवाल, सचिव मिनी अग्रवाल,
कोषाध्यक्ष सनी अग्रवाल, जिला अग्रवाल सम्मेलन के अध्यक्ष गोल्डी अग्रवाल, प्रांत कार्यक्रम संयोजक (अमृतधारा) अश्विनी अग्रवाल, भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला महामंत्री अमित अग्रवाल. यह पहल गर्मी के मौसम में जरूरतमंदों के लिए राहत का माध्यम बनने के साथ-साथ सामाजिक सेवा का प्रेरणादायक उदाहरण भी प्रस्तुत कर रही है।
