जमशेदपुर : साकची शीतला माता मंदिर प्रांगण में पंडित अभिषेक बाजपेई द्वारा स्थापित युवा कीर्तन्याश मंडली के तत्वावधान में कार्तिक मास के पावन अवसर पर किया गया। कार्यक्रम के दौरान श्री कृष्ण, श्री राम दरबार, बजरंगबली एवं भगवान शंकर परिवार के समक्ष दीपदान किया गया तथा भक्तों द्वारा दामोदराष्टकम स्तोत्र का सामूहिक गायन किया गया। पूरे मंदिर प्रांगण की लाइटें बंद कर दीपों के प्रकाश में भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। युवाओं द्वारा प्रस्तुत किए गए भजन एवं कीर्तन शास्त्रानुसार एवं अत्यंत मनमोहक रहे, जिसने उपस्थित भक्तों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम के मुख्य कीर्तनिया रहे – समित झा, वेंकट, पंडित मनोज बाजपेई, अमन बाजपेई, सूरज चौबे, सूरज मोहंती और केतन, जिनके नेतृत्व में संपूर्ण आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ भक्तों ने इस आयोजन को अत्यंत प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि इस प्रकार के धार्मिक कार्यक्रम युवाओं में भक्ति और संस्कृति के प्रति जागरूकता का संदेश देते हैं।
