जमशेदपुर : बोड़ाम प्रखंड में भारतीय जनता पार्टी बोड़ाम मंडल अध्यक्ष शांतनु मुखर्जी की अध्यक्षता में एवं कार्यक्रम प्रभारी जटाशंकर पांडे (प्रदेश के कार्य समिति सदस्य भाजपा) बोड़ाम मंडल प्रभारी मुची राम वाउरी के उपस्थिति में राज्य सरकार के विफ़लता एवं सूर्या हांसदा के संदिग्ध हत्या का जांच CBI से कराने की एवं रांची नगड़ी में गरीब आदिवासियों के जमीन को झामुमो सरकार द्वारा हड़पने के विरोध में एक जोरदार जनप्रदर्शन एवं बोड़ाम बीडीओ को ज्ञापन सोपा गया।

कार्यक्रम को संबंध करते हुए मुख्य अतिथि जटाशंकर पांडे जी ने कहा कि झारखंड सरकार हर मोर्चा पर पर विफल है ये सामाजिक कार्यकर्ता की हत्या हो रही है महिलाओं के साथ बलात्कार हो रही है गांव के किसान लूटे जा रहे हैं, ऐसी सरकार का रहना उचित नहीं है।
इस कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि जुगसलाई विधानसभा के पूर्व भाजपा प्रत्याशी मुची राम वाउरी जी का कहना की जिला में दिन दहाड़े लुट हत्या डकैती हो रही ओर प्रशासन आंख मूंद कर बैठा है। बोड़ाम मंडल अध्यक्ष शांतनु मुखर्जी ने निम्न समस्याओं को जोरदार ढंग से सभी के सामने रखा।
1. बोड़ाम प्रखंड में कस्तूरबाई महिला विद्यालय।
2. मैया सम्मान योजना को अनियमित
3. PM/आबूआ आवास,आदि।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जटाशंकर पांडे, मुची राम वाउरी, शांतनु मुखर्जी, संजय कर्मकार, बिरेन महतो, बिरंची महतो, सनातन दास, तारणि महतो, श्रीमती मीना तंतूबाई साहित भरी संख्या में बोड़ाम के पुरुष एवं महिला कार्यकर्ता उपस्थित हुए।
