रांची : गणतंत्र दिवस के पहले प्रदेश की राजधानी रांची से अलकायदा का संदिग्ध आतंकी पुलिस के हत्थे चढ़ गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार एटीएस झारखंड और स्पेशल सेल दिल्ली ने कांड संख्या 301/24 में आरोपी शाहबाज अंसारी को गिरफ्तार किया है। जिसे दिल्ली ले जाया जा रहा है।
Advertisements

Advertisements

Advertisements

संदिग्ध आतंकी का नाम शाहबाज अंसारी बताया जा रहा है जिसे चान्हो के चितरी गांव से गिरफ्तार किया है।दिल्ली पुलिस ने रांची पुलिस की मदद से शाहवाज अंसारी को गिरफ्तार किया है उसे आज रांची की अदालत में पेश किया जाएगा. इसके बाद दिल्ली पुलिस उसे ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली लेकर आएगी।
