जमशेदपुर : गुरु नानक देव जी के प्रकाश उत्सव के पावन अवसर पर EYA Foundation ने आज Baug-E-Jamsheed School के सामने एक सेवा शिविर आयोजित किया। इस दौरान संगत एवं स्थानीय लोगों के बीच फल, चाय और बिस्किट का वितरण किया गया। गुरु नानक देव जी के संदेश “नाम जपो, किरत करो और वंड छको” को आत्मसात करते हुए फाउंडेशन के सदस्यों ने इस सेवा के माध्यम से समाज में प्रेम, भाईचारे और मानवता का संदेश दिया।

फाउंडेशन के संस्थापक दीपक मिश्रा ने कहा,
“गुरु नानक देव जी ने हमें सिखाया कि सच्ची भक्ति सेवा में निहित है। किसी जरूरतमंद के चेहरे पर मुस्कान लाना ही सबसे बड़ा धर्म है।” इस अवसर पर फाउंडेशन के सदस्य कुलविंदर सिंह, राहुल सिंह, जगजीत सिंह, निखिल सिंह, आनंद यश पांडेय, अंकित सिंह, मंगल मुर्मू, नवजोत सिंह, संतोख सिंह (डैनी), आकाश सिंह, बलदेव सिंह, अनुराग तिवारी एवं सोनू पुस्ती उपस्थित रहे।
ईया फाउंडेशन का यह प्रयास समाज में सेवा और सामुदायिक एकता की भावना को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक सराहनीय कदम है। संस्था ने यह संकल्प लिया कि आगे भी ऐसे सामाजिक और मानवता से जुड़े कार्य नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे
