जमशेदपुर : साकची गोलचक्कर में मंगलवार को कुशवाहा क्षत्रिय समाज द्वारा लड्डू वितरण कर खुशी का इजहार किया गया। कार्यक्रम का आयोजन गोलमुरी इकाई के युवा धर्मवीर कुशवाहा के नेतृत्व में किया गया। यह आयोजन बिहार में कुशवाहा समाज के बेटे सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने की खुशी में किया गया। इस दौरान समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर बधाई दी।


मौके पर उपस्थित लोगों ने इसे समाज के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताते हुए एकजुटता का संदेश दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के सदस्य शामिल हुए।
कार्यक्रम के संयोजक धर्मवीर कुशवाहा ने सभी उपस्थित लोगों का आभार जताते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे समाज के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि ऐसे अवसर समाज को और अधिक संगठित होने की प्रेरणा देते हैं. कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
