जमशेदपुर : 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गोपाल मैदान बिष्टुपुर में जिला स्तरीय मुख्य समारोह आयोजित किया गया । इस अवसर पर जिला दण्डाधिकारी- सह- उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने परेड निरीक्षण के उपरांत झंडोत्तोलन कर तिरंगे को सलामी दी । समारोह में वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय, उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान, पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) ऋषभ गर्ग, पुलिस अधीक्षक (नगर) कुमार शिवाशीष, अपर उपायुक्त भरीरथ प्रसाद, निदेशक एनईपी संतोष गर्ग समेत जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। तथा बड़ी संख्या में जिलेवासी स्वतंत्रता दिवस के इस भव्य समारोह का गवाह बने ।

इस अवसर पर जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने भारत के 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूर्वी सिंहभूम जिला के समस्त नागरिकों को हार्दिक बधाई दी। उन्होने अपने संबोधन की शुरूआत झारखण्ड राज्य एवं भारत वर्ष के चतुर्दिक उन्नति की कामना के करते हुए कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के उन समस्त सेनानियों को शत्-शत् नमन करता हूं, जिनकी कुर्बानियों के परिणाम स्वरूप हमें 15 अगस्त, 1947 को आजादी मिली । देश की आजादी में पूर्वी सिंहभूम जिले के भी स्वतंत्रता सेनानियों एवं अन्य क्रांतिकारियों ने भी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई है । पूर्वी सिंहभूम जिला की धरती ऐसे अनेक महान वीर सपूतों के पराक्रम से गौरवान्वित है, जिन्होंने देश की आजादी के बाद भी देश की सुरक्षा हेतु अपना बलिदान दिया है। साथ ही इस पावन अवसर पर झारखण्ड आन्दोलनकारियों एवं उनके परिजनों की उपस्थिति भी हमें गौरवान्वित करती है तथा इसी कड़ी में झारखण्ड आन्दोलन के अग्रिम पंक्ति के पुरोधा स्मृतिशेष आदरणीय दिशोम गुरू शिबू सोरेन जी की याद भी बरबस हो आती है, जिन्होंने हमेशा झारखण्ड की धरती को प्यार किया और गरीबों के उत्थान के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन न्योछावर कर दिया। आज वे हमारे बीच नहीं है, किन्तु सम्पूर्ण झारखण्ड वासियों के दिलों में हमेशा मौजूद रहेंगे। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वीर शहीदों की भूमि के सर्वांगीण विकास एवं प्रत्येक परिवार को आत्मनिर्भर बनाने हेतु जिला प्रशासन कटिबद्ध है । उन्होने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के इस पुनित अवसर पर अपने कर्त्तव्य के प्रति निष्ठा और समर्पण का भाव रखते हुए तमाम पूर्वी सिंहभूम जिला वासियों से भविष्य में जिले को शान्त, अनुशासित और समृद्ध बनाने का अपील करता हूँ, ताकि यह जिला राज्य ही नहीं अपितु राष्ट्रीय स्तर पर आदर्श जिला बन सके ।
उपायुक्त ने जिले के समग्र विकास हेतु किए गए कार्य एवं विविध क्षेत्रों में प्राप्त उल्लेखनीय उपलब्धियों से अवगत कराते हुए कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में दिनांक 11.08.2025 एवं 12.08.2025 को अनुमण्डल अस्पताल घाटशिला में मिर्गी मरीजों को चिन्हित करने हेतु कैम्प लगाया गया जिसमें एम्स दिल्ली से आये चिकित्सकों द्वारा कुल 426 मरीजों को चिन्हित करते हुए दवा वितरण किया गया । राज्य में पहली बार सदर अस्पताल, पूर्वी सिंहभूम एवं फाईलेरिया कार्यलाय, पूर्वी सिंहभूम के परिसर में एक-एक Model Immunization Center बनाया गया। राज्य में पहली बार पूर्वी सिंहभूम जिला ने RI & ANC का चक्र बनाया गया। जिससे लाभार्थी को समझाने में लाभ प्राप्त होती है । जिले में संचालित कुपोषण उपचार केन्द्र में कुपोषित बच्चें को चिकित्सा सेवा क्षेत्र में PKS, Telco Jamshedpur अबतक राज्य स्तर मे प्रथम स्थान पर है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में कुल 117 कुपोषित बच्चों का ईलाज किया गया जिससे पूर्वी सिंहभूम जिला का स्थान पूरे राज्य में पहला स्थान पर है ।
शिक्षा : पूर्वी सिंहभूम अन्तर्गत कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय पटमदा की छात्राओं ने पाईप बैंड में जोनल लेवल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया । PM SHRI उत्क्रमित उच्च विद्यालय खुकराडीह, जमशेदपुर के छात्र साईरस कुमार दत्ता का चयन INSPIRE-MANAK Scheme – SAKURA Science High School Program of Japan हेतु किया गया । पूर्वी सिंहभूम अन्तर्गत उत्क्रमित उच्च विद्यालय दिघीभूला, बोड़ाम ने राज्य स्तर आयोजित कला–उत्सव 2024–25 में छउ नृत्य में प्रथम प्राप्त किया । राष्ट्रीय योग ओल्पियाड, 2025 में पूर्वी सिंहभूम की उपासना कुमारी ने U-14 आयुवर्ग में व्यक्तिगत स्पर्धा में राष्ट्रीय स्तर पर रजत पदक प्राप्त कर पूरे झारखण्ड को गौरन्वित किया । ICSE बोर्ड में लोयोला स्कूल विष्टुपुर की छात्रा सांभवी जायसवाल ने राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पूरे झारखण्ड को गौरन्वित किया । 282 विद्यालयों में ICT लैब की व्यवस्था की गई है। जिले के सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत कुल 296 दिव्यांग बच्चों को निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण किया गया । लगभग 156811 बच्चों को निःशुल्क पोशाक की व्यवस्था की गई है। वर्ग 1 से 12 के लगभग 204357 बच्चों को निःशुल्क पाठ्य पुस्तक, स्कूल बैग तथा नोटबुक इत्यादि की व्यवस्था की गई है। वित्तीय वर्ष 2025–26 में कक्षा 8 के कुल 17788 बच्चों को निःशुल्क साइकिल का वितरण किया जा रहा है। सरकारी विद्यालय के कक्षा 1 से 12 में अध्ययनरत सामान्य वर्ग के कुल 7366 बच्चों को मुख्यमंत्री विशेष छात्रवृत्ति का लाभ प्रदान किया गया है।
ग्रामीण विकास विभाग : महात्मा गाँधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा):- मनरेगा का मुख्य उद्देश्य इच्छुक ग्रामीण परिवार को एक वित्तीय वर्ष में कम से कम 100 दिनों का रोजगार उपलब्ध कराने के साथ स्थानीय परिसम्पत्ति का निर्माण करना भी है। रोजगार उपलब्ध कराने के संदर्भ में वित्तीय वर्ष 2025-26 में अगस्त माह तक के लक्ष्य 16,53,439 मानव दिवस सृजन करने के विरूद्ध अब तक 15,39,546 (93.1%) मानव दिवस सृजित किया गया है। महिलाओं द्वारा 88,83,99 मानवदिवस का सृजन किया गया है, जिसमें महिलाओं को रोजगार देने मे पूर्वी सिंहभूम जिला राज्य में प्रथम पायदान पर है।
मनरेगा के तहत व्यक्तिगत एवं सामुदायिक दोनों तरह की योजनाओं का संचालन किया जाता है। बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत लगाये गये आम के पौधों से हुए पैदावार में से विदेशों में भी निर्यात किया गया, जिससे लाभुकों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हुई है। वर्तमान वित्तीय वर्ष 2025-26 में भी कुल 1284 एकड़ जमीन पर बिरसा हरित ग्राम योजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है, जो भविष्य में ग्रामीण परिवारों के आजिविका का माध्यम होगा । मनरेगा योजना पूरी पारदर्शिता के साथ उद्देश्य की प्राप्ति हेतु अग्रसर है।
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण)- वित्तीय वर्ष 2016-17 से लेकर वित्तीय वर्ष 2024-25 तक प्राप्त लक्ष्य के विरूद्ध कुल स्वीकृत 50159 इकाई आवास में 47208 इकाई के साथ 94. 12 प्रतिशत (%) आवास अबतक पूर्ण कर लिए गए हैं, जिसके तहत अबतक लगभग 613. 70 करोड़ रूपये खर्च हुए एवं शेष आवासों पर कार्य जारी है।
अबुआ आवास योजना अंतर्गत – वित्तीय वर्ष 2023-24 एवं 2024-25 तक प्राप्त लक्ष्य के विरूद्ध कुल स्वीकृत 20525 इकाई आवास में 5465 इकाई के साथ 26.63 प्रतिशत (%) आवास अबतक पूर्ण कर लिये गये हैं। योजना अंतर्गत अबतक लगभग 181.10 करोड़ रूपये खर्च हुए एवं आवासों पर कार्य जारी है ।
