जमशेदपुर : पश्चिम के विधायक सरयू राय की अनुशंसा पर टीएसयूआईएसएल (जुस्को) द्वारा बर्मा माइन्स कंचन नगर बस्ती मे पेपर्स ब्लॉक सड़क निर्माण कार्य की शुरुआत कर दी गई है।टाटा स्टील यूआईएसएल जुस्को के द्वारा पेपर ब्लॉक सड़क का निर्माण हो जाने से रोड की स्थिति ठीक हो जाएगा और पिछले 10–11 महीनों से बस्तीवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। और सड़क खराब हो जाने से वहां के बस्ती वासियों काफी स्थिति अत्यंत गंभीर हो गई थी और यह स्थानीय लोगों की प्रमुख चिंता का विषय बना हुआ था। इस समस्या की जानकारी जनता दल (यू) बर्मा माइन्स मंडल अध्यक्ष बबलू कुमार सिंह को स्थानीय निवासियों द्वारा दी गई, जिसके बाद मंडल के पदाधिकारियों ने स्थल का निरीक्षण किया। बस्तीवासियों के आग्रह पर इस समस्या को जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के समक्ष उठाया गया।

जनता दल (यू) के जिला उपाध्यक्ष दुर्गा राव, मंडल महामंत्री गंगाधर पांडेय मंडल महामंत्री दीपक तिवारी, प्रकाश जी, रविंद्र ठाकुर, बबलू राय, मनोज भगत भोला रजक फिरोज दुर्गा रजक केस्टो गोप भाई एवं बर्मा माइन्स मंडल अध्यक्ष बबलू कुमार ने संयुक्त रूप से बताया कि विधायक श्री राय ने इस गंभीर समस्या को संज्ञान में लेते हुए जुस्को प्रबंधन को पत्र लिखकर कंचन नगर बस्ती में पेपर ब्लॉक सड़क का निर्माण की अनुशंसा की। विधायक सरयू राय की पहल के उपरांत टीएसयूआईएसएल (जुस्को) द्वारा पेपर ब्लॉक सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। निर्माण कार्य शुरू होने से स्थानीय निवासियों में हर्ष का माहौल है। बस्तीवासियों ने इस समस्या के समाधान के लिए विधायक श्री सरयू राय के प्रति आभार व्यक्त किया है।
संवाददाता : सोहन साह
