JAMSHEDPUR : युवा कॉंग्रेस के प्रदेश महासचिव संजीव रंजन ने पहलगाम मे हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की है साथ ही इस आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होकर सभी दलों के साथ प्रधानमंत्री को उच्चस्तरीय बैठक कर करवाई करनी चाहिए. आज पूरा देश उन परिवारो को हिम्मत देता है जिन्होंने अपना सब कुछ खो दिया. यह घटना अत्यंत दुखद है. ईश्वर से कामना है कि परिवार को हिम्मत दे.

संजीव रंजन ने कहा कि जिस तरह से आर्मी के जवानों की भर्ती प्रक्रिया में बदलाव कर अग्नि वीर योजना लाकर भारी संख्या में सेना की भर्ती में कटौती की गयी है सरकार अपनी इस गलती को सुधार करे और पुरानी प्रक्रिया के तहत चयन करे. जिससे जवानों के मन में ये भावना पैदा हो कि वह देश की लंबी लड़ाई लड़ेगा ना कि चार साल की. आतंकवाद लगातार भारत जैसे शक्तिशाली देश पर हमला करता है तो कहीं ना कहीं इसका करारा जवाब उसे मिलना चाहिए.
