जमशेदपुर : सोनारी थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक तेज रफ्तार वेन्यू कार डिवाइडर से जा टकराई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार सवार दोनों युवक नशे की हालत में थे, जिसके चलते उन्होंने कार से नियंत्रण खो दिया और हादसा हो गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। कार पर नंबर प्लेट नहीं लगी हुई थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों युवकों ने पहचान छुपाने के उद्देश्य से नंबर प्लेट खुद ही हटा दी थी। फिलहाल वाहन को जब्त कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है ताकि कार के असली मालिक और युवकों की पहचान स्पष्ट हो सके। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
Advertisements
Advertisements

Advertisements

Advertisements

