जमशेदपुर : पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि रिम्स-2 के निर्माण को लेकर राज्य सरकार में अफरा-तफरी की स्थिति बनी हुई है। श्री मुंडा ने कहा कि नॉलेज सिटी के लिए अधिग्रहित 400 एकड़ भूमि पर रिम्स-2 का निर्माण कराया जाए, जो रांची रिंग रोड से मात्र 22 मिनट की दूरी पर है। इससे समस्या का समाधान होगा और लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं भी मिल सकेंगी। साथ ही, सड़कें बेहतर होने पर लोगों को अस्पताल तक पहुंचने में और भी कम समय लगेगा।
Advertisements
Advertisements

