जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम के जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त राजीव रंजन के निर्देशानुसार, सिदगोड़ा टाउन हॉल में ‘मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण-2026’ को लेकर एक महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में पोटका, जुगसलाई, जमशेदपुर पूर्वी और जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्रों के बीएलओ (BLO) एवं बीएलओ पर्यवेक्षकों ने हिस्सा लिया।
Advertisements
Advertisements
Advertisements
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.31.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.01
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.01 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.27
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.37.36
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.37.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.36.37
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.35.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.35.49
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.34.54
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.44.51
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.44.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.43.47
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.36
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.46
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.16
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.50.47
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.50.26
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.52.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.52.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.58.33
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.00.52
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.00.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.58.45
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.05.22
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.07.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.58
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.06
घर-घर जाकर होगा शत-प्रतिशत सत्यापन
प्रशिक्षण को संबोधित करते हुए उपायुक्त राजीव रंजन ने स्पष्ट किया कि मतदाता सूची लोकतांत्रिक प्रक्रिया की रीढ़ है। इसमें पूरी निष्पक्षता और पारदर्शिता बरती जाए। उन्होंने सख्त निर्देश दिए कि सभी कर्मी अपने-अपने क्षेत्रों में घर-घर जाकर भौतिक सत्यापन सुनिश्चित करें, ताकि कोई भी योग्य नागरिक मतदान के अधिकार से वंचित न रहे।
नजरी नक्शा और अनमैप्ड वोटर लिस्ट पर विशेष निर्देश
मास्टर प्रशिक्षकों द्वारा बीएलओ को फील्ड वर्क से जुड़े तकनीकी पहलुओं की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में निर्देश दिया गया कि:
सभी बीएलओ अपने क्षेत्रों का भ्रमण कर आवश्यकतानुसार नजरी नक्शा (Boundary Map) को तुरंत संशोधित करें।
उपलब्ध कराई गई अनमैप्ड वोटर लिस्ट की दो प्रतियों में से एक कॉपी को अनिवार्य रूप से संबंधित मतदान केंद्र पर प्रदर्शित (चिपकाया) किया जाए।
इस दौरान फॉर्म के संधारण, नए नाम जोड़ने और त्रुटियों के सुधार को लेकर कर्मियों की शंकाओं का समाधान भी किया गया। मौके पर निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी सहित निर्वाचन विभाग के कई आला अधिकारी उपस्थित थे।