जमशेदपुर : स्वर्गीय हिमांशु सिंह की स्मृति में आज श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर क्षत्रिय करणी सेना परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राज शेखावत आज सायं 6:00 बजे शोकाकुल परिवार से उनके आवास पर मुलाकात कर अपनी गहरी शोक संवेदनाएँ व्यक्त करेंगे तथा दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राज शेखावत ने कहा कि हिमांशु सिंह की असामयिक मृत्यु अत्यंत दुखद एवं पीड़ादायक है। संगठन इस कठिन समय में शोकाकुल परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़ा है तथा न्याय की लड़ाई को अंतिम परिणाम तक पहुँचाने के लिए हर संभव प्रयास करता रहेगा।

करणी सेना परिवार ने सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समाज के लोगों से अपील की है कि वे श्रद्धांजलि सभा में शामिल होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करें तथा शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएँ व्यक्त करें।

