जमशेदपुर : युवा जदयू नेता हेमंत पाठक शिक्षा विभाग में कब्जा जमाए शिक्षा माफियाओं और गलत तरीके से RTE के तहत कमजोर वर्ग के बच्चों का सीट अमीरों को कैसे प्राप्त हो रहा है यह जांच का विषय है। इस संदर्भ में जदयू नेता ने जिला के उपायुक्त महोदय को शिकायत भरा पत्र ईमेल के माध्यम से भेजा।



क्या है शिकायत पत्र में…..
1 – RTE ACT 2009 के तहत अभिवंचित और कमजोर वर्ग के छात्रों का नामांकन निजी विद्यालय सत्र 2023 – 24 में जब अभिभावकों को स्कूल का नाम परिवर्तित करने का ऑनलाइन विकल्प खोला गया था तो उस सूची में तारापुर स्कूल , एग्रिको का नाम नहीं था लेकिन सब खत्म होने के बाद उस विद्यालय में एक नेता के बेटे का नामांकन किस प्रकार से हुआ , यह जांच का विषय है
2 – RTE ACT 2009 के तहत निजी विद्यालय (सत्र 24- 25 ) में नामांकन के लिए स्कूल में सीट और उम्मीदवार होने के बावजूद , लॉटरी करवाने की जगह , स्कूल का नाम चेंज करवाया है ऐसा क्यों ?
3 – RTE ACT 2009 सत्र 2024 – 25 में निजी स्कूल में प्रवेश के लिए अभिवंचित एवं कमजोर वर्ग छात्रों के जितने भी आवेदन प्राप्त हुए है उनके भौतिक सत्यापन के लिए कमिटी को नहीं बनाई गई । भौतिक सत्यापन नहीं होने के कारण आज गरीब छात्रों के स्थान पे संपन्न लोगो का नामांकन किया जा रहा है।
4 – प्रथम और द्वितीय लॉटरी के चयनित सभी छात्रों का भौतिक सत्यापन किया जाए ताकि कमजोर वर्ग परिवार के अधिकार में कटौती न हो
5- नियमानुसार 3 वर्ष से ज्यादा समय से शिक्षा विभाग में कार्यरत कमर्चारियों का दूसरे जगह ट्रांफर किया जाए । ताकि ऐसे शिक्षा माफियाओं का लिंक कमजोर पड़े।
हेमंत पाठक ने कहा – विभाग से RTI के माध्यम से कुछ तथ्यों की जानकारी मांगी गई है ,ईमेल के माध्यम से जिला के उपायुक्त महोदय को शिकायत कर दिया गया है , इसी संबंध में राज्य के शिक्षा मंत्री और स्कूली शिक्षा सचिव को भी जांच के लिए लिखेंगे , अगर इस विषय में अगर जांच नहीं होती है तो जितने सबूत युवा जदयू के नेताओं ने जमा किया है उसको हाय कोर्ट में पी आई एल दाखिल कर , इस वर्ष के लॉटरी और नामांकन को रद्द करवाने का आदेश लायेंगे । इस संदर्भ में वरीय अधिवक्ताओं से बात चला रहा है , अगर गरीब छात्रों के साथ अन्याय हुआ तो शिक्षा विभाग का ईंट से ईंट बजा दिया जाएगा।



