BREAKING : इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है जहां जमशेदपुर के पूर्व दिवंगत सांसद सुनील महतो की बड़ी पुत्री अंकिता महतो का दिल्ली में इलाज के क्रम में निधन हो गया है. बताया जा रहा है कि अंकिता को जोंडिस हुआ था. सोमवार को उल्टी की शिकायत होने पर उसे मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल वैशाली गाजियाबाद में भर्ती कराया गया था।
Advertisements

Advertisements

Advertisements

जहां वह आईसीयू में इलाजरत थी आज सुबह लगभग 5:30 बजे के आसपास उसका निधन हो गया. घटना की सूचना मिलते ही दिवंगत सांसद के परिवार में कोहराम मच गया. अंकिता की मां पूर्व सांसद सुमन महतो अपनी छोटी बेटी अर्पिता का एडमिशन कराने 4 तारीख को दिल्ली पंहुची थी. बताया जाता है कि अंकिता दिल्ली में जॉब करती थी।
